Air India Express: नागपुर-बेंगलुरु के लिए शुरू हुई फ्लाइट, रोज 2 विमान भरेंगे ऑरेंज सिटी से उड़ान

Nagpur-Bengaluru Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नागपुर से बेंगलुरु के लिए रोजाना 2 नई फ्लाइट शुरू कीं। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों को बढ़ी सुविधा के साथ सेवा शुरू।
Nagpur-Bengaluru Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नागपुर से बेंगलुरु के लिए रोजाना 2 नई फ्लाइट शुरू कीं। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों को बढ़ी सुविधा के साथ सेवा शुरू।
एयर इंडिया एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Air India Express: महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नागपुर से अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नागपुर से बेंगलुरु के लिए रोजाना 2 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। इससे अब कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर होगी और यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

सोमवार को नागपुर से पहली फ्लाइट सुबह 10 बजे उड़ी और बेंगलुरु में दोपहर 12.05 बजे लैंड हुई, जबकि बेंगलुरु से नागपुर के लिए पहली फ्लाइट सुबह 7.25 बजे निकली और सुबह 9.30 बजे पहुंची। इस मौके को यादगार बनाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट पर एक खास सेरेमनी रखी गई जहां पहले मेहमानों को सेलिब्रेशन बोर्डिंग पास दिया गया।

कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस

लॉन्च पर बात करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक सिंह ने कहा कि आज नागपुर से हमारे ऑपरेशन शुरू होने के साथ-साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हमारे आने वाले लॉन्च के साथ हम पूरे महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर रहे हैं।

ये नये बदलाव नॉन-मेट्रो शहरों और हमारे बड़े हब खासकर बेंगलुरु के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हमारे फोकस को और मजबूत करते हैं जो हमारे मुख्य डोमेस्टिक हब के तौर पर लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे हम अपने नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं, हम एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ ‘एक्सप्लोर मोर और एक्सप्रेस मोर’ के लिए और ज्यादा यात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

1 दिसंबर 2025 से शेड्यूल हुआ लागू

डिपार्चर एयरपोर्ट अराइवल एयरपोर्ट डिपार्चर टाइम अराइवल टाइम
नागपुर बेंगलुरु 10:00 व 21:05 12:05 व 23:10
बेंगलुरु नागपुर 7:25 व 18:30 9:30 व 20:35
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com