Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल, सेबी प्रमुख के इस्तीफे की मांग

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की मुखिया माधवी बच के त्यागपत्र की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 22, 2024 | 04:54 PM

राजभवन के सामने धरने पर बैठे यूपीसीसी अध्यक्ष अजय राय, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता (सोर्स-वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की मुखिया माधवी बच के त्यागपत्र की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस ने अडानी ग्रुप की जांच की भी मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की। राजभवन के सामने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें:- हाई कोर्ट के आदेश के बाद क्यों प्रदर्शन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, अखिलेश यादव भी आए साथ

सम्बंधित ख़बरें

‘चाणक्य’ की एंट्री और विजय का गेम…क्या स्टालिन की जिद डुबो देगी लुटिया? कांग्रेस की ‘नाराजगी’ ने बढ़ाई टेंशन

देवभूमि के बेटी को कब मिलेगा इंसाफ? उत्तराखंड की सड़कों पर छाया सन्नाटा, CBI जांच के बाद कांग्रेस की नई मांग

Thane News: अंबरनाथ नपा के उपाध्यक्ष पद व पांच मनोनीत नगरसेवकों की चयन प्रक्रिया सोमवार को

‘INC मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर की सलाह पर भड़की भाजपा, कहा- इनके लिए ‘पाकिस्तान मेरा भाईजान’

राजभवन के सामने धरने पर बैठे अजय राय

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सड़क पर लेट गए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटकर ले गए। फिलहाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राजभवन के सामने धरने पर बैठे हैं। उधर प्रयागराज में भी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय की ओर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें राजभवन के पास ही रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।

पूरी तरह उजागर हुआ भ्रष्टाचार: अजय राय

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राय ने कहा कि “हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने चल रहे भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उजागर कर दिया है। जिस तरह से घोटाले का खुलासा हुआ है, उसे देखते हुए सेबी चीफ माधवी बुच को इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। राय ने यह भी कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह के ‘घोटालों’ को उजागर कर दिया है, इसलिए इस बेहद गंभीर मामले की जेपीसी से जांच कराना बेहद जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ें:-  पेपर लीक पिछली बार, इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही योगी सरकार, परीक्षा के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार

अमेरिक की संस्था हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी करते हुए आरोप लगाया था कि अडानी समूह से जुड़ी कथित अनियमितताओं में इस्तेमाल किए गए ‘विदेशी फंड’ में सेबी प्रमुख बुच और उनके पति की हिस्सेदारी थी। सेबी प्रमुख बुच और उनके पति ने एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से निराधार बताया था।

Congress protested in lucknow on hindenburg research report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.