-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Has Prepared A Foolproof Plan For The Up Police Exam
पेपर लीक पिछली बार, इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही योगी सरकार, परीक्षा के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार
- Written By: अभिषेक सिंह
योगी सरकार द्वारा प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभेद्य प्लान तैयार किया गया है। योगी सरकार की ओर से तैयार फूलप्रूफ प्लान पर कोई पंरिदा भी पर नहीं मार सकेगा। इसके लिए योगी सरकार की ओर से जहां भरपूर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ : योगी सरकार द्वारा प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभेद्य प्लान तैयार किया गया है। योगी सरकार की ओर से तैयार फूलप्रूफ प्लान पर कोई पंरिदा भी पर नहीं मार सकेगा। इसके लिए योगी सरकार की ओर से जहां भरपूर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। बता दें कि 23 अगस्त से प्रदेश के 67 जिलों में पुलिस आरक्षी के 60,244 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा होने जा रही है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसमें उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बारीकी से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि परीक्षा को लेकर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए हर एक छोटे-छोटे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
ड्रोन से होगी हॉटस्पॉट्स की चेकिंग
डीजीपी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ, यातायात, रेलवे, डायल-112 के साथ सभी जोन के एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। इस बार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नये सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। वहीं चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से चेकिंग की व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
SIT करेगी लखनऊ अग्निकांड की जांच, सीएम योगी ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ अग्निकांड पर एक्शन में CM योगी, आवास पर की हाईलेवल मीटिंग, DGP और गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट
भीड़ वाले स्थानों पर रहेगी विशेष नजर
डीजीपी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित किये गये हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर एसपी, एएसपी और सीओ को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के अंदर एक सुरक्षा अधिकारी भी तैनात रहेगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ओर से परीक्षा केंद्रों का बारीकी से भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान छोटी सी छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर भीड़ और अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।
यह भी पढें:- युपी पुलिस की महाभर्ती के लिए 23 अगस्त से परीक्षा, यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
इसके अलावा शिक्षा विभाग, परीक्षा केन्द्रों के प्रबंधकों तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सतर्कता के लिए आपातकाल प्लान के तहत कार्रवाई की योजना बनायी गयी है। इस बार परीक्षा के दो दिन पहले से लेकर परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों व अभिभावकों के उनके गृह जनपद में पहुंचने तक की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है ताकि उसके अनुसार पुलिस बल का प्रबंध किया जा सके। परीक्षा केन्द्रों, रेलवे, मेट्रो स्टेशन, बस, टैक्सी स्टैंड, होटल, रेस्टोरेन्ट पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भी पूरी व्यवस्था की गयी है।
पुलिस के राडार पर रहेंगी ये जगहें
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 67 जिलों के जिन थाना क्षेत्रों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, वहां यूपी-112 पीआरवी के वाहनों के चार्ट में परीक्षा केन्द्र के आस-पास के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर लगातार पीआरवी की मूवमेंट रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण करते हुए अभिसूचना विभाग, एसटीएफ तथा जनपदीय पुलिस द्वारा परस्पर उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये।
यह भी पढें:- हाई कोर्ट के आदेश के बाद क्यों प्रदर्शन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, अखिलेश यादव भी आए साथ
इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल, आईटी गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाने के संबंध में दिये गये गाइड लाइन का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीं परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश स्थलों पर अभ्यर्थियों की तलाशी में सहयोग के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास स्थित फोटो कॉपी मशीन की दुकानों, साइबर कैफे, मोटरसाइकिल स्टैंड आदि के आस-पास प्रभावी चेकिंग की जाएगी।
Yogi government has prepared a foolproof plan for the up police exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Jun 25, 2026 | 07:02 PMहाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO
Jun 25, 2026 | 06:57 PMसिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
Jun 25, 2026 | 06:48 PMLiquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 06:46 PMएनेस्थीसिया ओवरडोज के आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट; सागर BMC में इलाज बनी मौत की वजह?
Jun 25, 2026 | 06:44 PMवैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
Jun 25, 2026 | 06:35 PMइंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














