INDIA गठबंधन का पोस्टर (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश की चुनावी सियासत में अब कांग्रेस की एंट्री हो गई है। नारों के वॉर-पलटवार के बीच कांग्रेस ने पोस्टर वॉर किया है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता अजीत कुमार द्वारा एक पोस्टर लगवाया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि पोस्टर में राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव की भी तस्वीर है, जो INDIA गठबंधन की एक जुटता का संदेश दे रहा है।
इस पोस्टर में भाजापा और योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगें’ के जवाब में लिखा है कि “बटेंगे तो गैस सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक होंगे तो सिलेंडर 400 रुपये में मिलेगा। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाने वाले अजीत कुमार मौर्या का पद पूर्व वार्ड अध्यक्ष फैजुल्लागंज तृतीय उत्तरीय विधानसभा लखनऊ कांग्रेस पार्टी लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ें-UP : रुक सकता है सीसामऊ सीट पर उपचुनाव, HC में आज इरफान सोलंकी की सजा पर सुनवाई
वहीं इसके बगल में एक और पोस्टर लगा है। इस पोस्टर को सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने लगवाया है। इसमें लिखा है कि “पीडीए की होगी जीत-एकता की होगी जीत, गंगा जमुना, तहजीब को न ही बंटने देंगे और नही कटने देंगे न ही समाज की एकता को कटनें देंगे।
गौरतलब है कि भाजपा की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे के नारे के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। समाजवादी पार्टी इसे भाजपा की विभाजनकारी नीति बता कर अलोचना कर रही है। सीएम योगी के इस नारे के जवाब में सबसे सपा ने पोस्टर से जवाब दिया था। उस पोस्ट में लिखा था कि हम साथ रहेंगे तो सारा जहां हमारा, सारे जहां से अच्छा
हिंदोस्तां हमारा।
ये भी पढ़ें-सलमान खान के बाद अब शाहरुख को मिली जान से मारने की धमकी, फैजान की तलाश में निकली मुंबई पुलिस
इसके पहले लखनऊ में राजभवन चौराहे पर साप मुख्याल की ओर जाने वाली सड़क पर विजय प्रताप यादव द्वारा पोस्टर लगाया गया था। जिसमें लिखा गया था कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे। अखिलेश यादव भी यूपी विधानसभा उनचुनाव टलने पर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे। इस नारे के बाद सपा भाजपा को घेर ही रही थी, लेकिन अब कांग्रेस के सियासी वॉर से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।