Mira Bhayander Municipal Corporation की बड़ी उपलब्धि, बिना अभय योजना 28 करोड़ अतिरिक्त कर संग्रह
Mira Bhayander Municipal Corporation ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 258.48 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर नया रिकॉर्ड बनाया। ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने से आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mira Bhayandar property tax (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhyandar Municipal Corporation Property Tax: मीरा भाईंदर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर संग्रह के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कुल 258.48 करोड़ रुपए का कर संग्रह कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
संपत्ति कर मनपा की आय का प्रमुख स्रोत है। इस वर्ष बकाया वसूली को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने संपत्ति जब्ती, सार्वजनिक नीलामी और दीर्घकालिक बकायेदारों के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान जैसे प्रभावी कदम उठाए। इन उपायों को नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिला, जिसके परिणामस्वरूप कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
Mira Bhayander Municipal ने इस साल नहीं लागू की अभय योजना
पिछले वर्ष 31 मार्च 2025 तक 230.97 करोड़ रुपए का संग्रह हुआ था, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा उससे काफी अधिक रहा। खास बात यह रही कि इस बार अभय योजना लागू किए बिना ही 28 करोड़ रुपए का अतिरिक्त संग्रह किया गया, जो प्रशासन की रणनीति और नागरिकों की जिम्मेदारी को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बारिश में बेजुबानों को न भगाएं, उन्हें सुरक्षित आश्रय दें, समिति ने लोगों से की संवेदनशील बनने की अपील
रेड अलर्ट के बीच ठाणे-पालघर के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश
नागपुर मनपा का कड़ा रुख: 10 जुलाई से महा-वसूली अभियान; जीएसटी नंबर के जरिए सील होंगे बकाएदारों के बैंक खाते
Bhiwandi Bus Fire: भिवंडी में बीच सड़क धू-धू कर जली टूरिस्ट बस, मची अफरा-तफरी, देखें दिल दहलाने वाला Video
Mira Bhayander Municipal ने ऑनलाइन भुगतान को दिया बढ़ावा
ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए Mira Bhayander Municipal द्वारा विकसित वेबसाइट और एमवाईएमबीएमसी मोबाइल ऐप का नागरिकों ने व्यापक उपयोग किया।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
1.67 लाख नागरिकों ने किया ऑनलाइन भुगतान
लगभग 1.67 लाख नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से 135.74 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जबकि 1.46 लाख नागरिकों ने नकद और चेक के जरिए 123.10 करोड़ रुपए जमा कर Mira Bhayander Municipal का सहयोग किया। इस सफलता के पीछे आयुक्त राधाबिनोद ए शर्मा के नेतृत्व, अतिरिक्त आयुक्त, उप आयुक्त, सहायक आयुक्त तथा कर विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़ें :- Dahisar Bhyander Link Road पर विवाद: 45 हजार मैंग्रोव कटने का आरोप, पर्यावरण बनाम विकास की बहस तेज
साथ ही, महापौर डिंपल विनोद मेहता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नीतिगत समर्थन ने भी इस अभियान को गति प्रदान की। मनपा प्रशासन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शहर के सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
