बहराइच में माहौल खराब करने वालों को सीएम योगी की चेतावनी, मूर्ति विसर्जन पर बवाल में हुई थी एक की मौत

बहराइच में रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में कुछ युवक घायल हुए हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच के महसी में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बहराइच में माहौल खराब करने वालों को सीएम योगी की चेतावनी, मूर्ति विसर्जन पर बवाल में हुई थी एक की मौत
बहराइच मामले पर सीएम योगी की चेतावनी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: बहराइच में रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में कुछ युवक घायल हुए हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच के महसी में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने धार्मिक संगठनों से अपील की कि वे समय से प्रतिमाओं का विसर्जन करा लें। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। सीएम ने कहा कि जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी अभी से अलर्ट मोड पर रहें।

मालूम हो कि इस घटना के बाद धार्मिक संगठनों ने प्रतिमा विसर्जन रोक दिया था। मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बावजूद गोरखपुर जोन के कुछ जिलों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल बिगड़ गया।

चार युवकों को लगी थी गोली

बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में चार युवकों को गोली लग गई। जिसमें से एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। डीजीपी मुख्यालय ने हालात पर काबू पाने के लिए पीएसी की दो कंपनियां बहराइच भेजी हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा में एक युवक की मौत के बाद कुछ जगहों पर आगजनी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर भेजा गया है। बलरामपुर और गोंडा से भी छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आईं लेकिन वहां स्थिति समान्य है।

Navbharat Live
navbharatlive.com