- Hindi News »
- India »
- Cm Yogi Strict Instructions Against Lpg Black Marketing In Up
UP में LPG कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
CM Yogi Action: सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी या व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
- Written By: मनोज आर्या

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए। लोगों को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। गुरुवार (12 मार्च) को सीएम ने सीनियर अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की मौजूदा मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
सीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कमी उत्पन्न न होने पाए और जिन ग्राहकों ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि के संबंध में भी समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा स्थिति सामान्य
सीएम ने कहा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितना कि अफवाहों के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेल कंपनियां प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एलपीजी की आपूर्ति और वितरण की वास्तविक स्थिति के बारे में आमजन को नियमित रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
जमाखोरी-कालाबाजारी पर तुरंत FIR
सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी या व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने और वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। इनके वितरण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विकल्प के रूप में प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। सीएम ने निर्देश दिए कि इसे विकल्प के रूप में रखा जाए और आवश्यकता के अनुसार इसका जरूरत के मुताबिक वितरण सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें: UP News: प्रधानी का चुनाव लड़ने वालों के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट
कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश
सीएम ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी की जाए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी तथा ऑयल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि आपसी समन्वय से एलपीजी सिलेंडर की समुचित आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करायें।
Cm yogi strict instructions against lpg black marketing in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
16 मार्च को चैत्र महीने का दूसरा प्रदोष व्रत, जानिए इस व्रत के प्रमुख लाभ और महत्व
Mar 12, 2026 | 10:25 PMमिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज
Mar 12, 2026 | 10:04 PMभारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
Mar 12, 2026 | 10:02 PMहमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM‘दुनिया को बर्बाद नहीं होने दूंगा’, ईरान के एटम बम प्लान पर ट्रंप की हुंकार, तेल संकट पर भी दिया बड़ा बयान
Mar 12, 2026 | 09:59 PMअसम चुनाव से पहले बड़ा सियासी मंथन! गौरव गोगोई की हेमंत सोरेन से मुलाकात, क्या है सियासी संदेश?
Mar 12, 2026 | 09:59 PMओम बिरला के बाद ज्ञानेश कुमार की बारी…CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, 200 प्लस सांसदों ने किए साइन
Mar 12, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM










