-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Increased The Revenue Of The Government Without Imposing Any New Tax
सीएम योगी ने बिना कोई नया कर लगाए बढ़ाया सरकार का राजस्व
- Written By: अमन दुबे

File Photo
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर आर्थिक उथल पुथल के बावजूद प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन में भी लोहा मनवाया है। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद उन्होंने बिना कोई नया कर लगाए सरकार (Government) का राजस्व (Revenue) बढ़ाया है। राज्य सरकार को पिछले साल मई के सापेक्ष इस साल मई में 5,865.86 करोड रुपए की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। सरकार को सबसे अधिक राजस्व जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टाम्प और निबन्धन, परिवहन, भू-तत्व और खनिकर्म में मिला है। सीएम योगी ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 6,15,518.97 रुपए पेश किया था। यह वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सरकार द्वारा प्रस्तुत 3,46,935 करोड़ रुपए के बजट के आकार से लगभग दोगुना था। सीएम योगी ने एक ट्रिलियन डॉलर (Trillion Dollar) अर्थव्यवस्था की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने 2017 से साल दर साल बजट में बढ़ोतरी करते हुए आर्थिक प्रबंधन की दिशा में ‘मास्टर स्ट्रोक’ लगाया है।
सरकार को मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मई माह में 14,139.62 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले साल मई में 8,273.76 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था। इस प्रकार 5,865.86 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। जीएसटी में इस साल मई में 4957.30 करोड़ रुपए राजस्व मिला है, जबकि पिछले साल मई में 2771.32 करोड़ रुपए ही मिले थे। यानी जीएसटी में डेढ़ गुना अधिक राजस्व मिला है। इसी तरह वैट में इस साल मई में 2702.30 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि पिछले साल मई में 2286.63 करोड़ रुपए मिले थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
‘गौ गर्जना अक्षौहिणी संकल्प’ में बड़ा बदलाव: अब लखनऊ नहीं, अपनी-अपनी विधानसभा में जुटेंगे लाखों गौभक्त
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक
स्टाम्प और निबन्धन में तीन गुने से अधिक मिला राजस्व
आबकारी के तहत इस साल मई में 3414.00 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि पिछले साल मई में 2138.91 करोड़ रुपए ही मिले थे। आबकारी में भी सरकार को पिछले साल की अपेक्षा डेढ़ गुने से अधिक राजस्व मिला है। स्टाम्प और निबन्धन विभाग को इस साल मई में 2021.52 करोड़, जबकि पिछले साल मई में 625.85 करोड़ रुपए का ही राजस्व मिला था। इस तरह स्टाम्प और निबन्धन में सरकार को तीन गुने से अधिक राजस्व मिला है।
परिवहन में दोगुने से अधिक मिला राजस्व
परिवहन के तहत इस साल मई में 793.41 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जबकि पिछले साल मई में 314.83 करोड़ रुपए मिले थे। सरकार को परिवहन में दोगुने से अधिक राजस्व मिला है। भू-तत्व और खनिकर्म के तहत इस साल मई में 251.09 करोड़ रुपए राजस्व मिले हैं, जबकि पिछले साल मई में 136.22 करोड़ रुपए ही मिले थे। भू-तत्व और खनिकर्म को पिछले साल की अपेक्षा लगभग दोगुने राजस्व मिला है।
Cm yogi increased the revenue of the government without imposing any new tax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














