- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Called Maha Kumbh The Unicorn Of The Startup World Said 62 Crore Devotees Reaching Sangam Is Rarest
CM Yogi: महाकुंभ को CM योगी ने बताया स्टार्टअप की दुनिया का यूनिकॉर्न, बोले- 62 करोड़ श्रद्धालुओं का संगम पहुंचना ‘दुर्लभतम’
CM योगी ने आज कहा कि, प्रयागराज के महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं और एक निश्चित समयावधि के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना अपने आप में सदी की दुर्लभतम घटना है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)
आगरा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी रविवार को कहा कि, प्रयागराज के महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं और एक निश्चित समयावधि के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना अपने आप में सदी की दुर्लभतम घटनाओं में से एक है। आज आगरा में ‘यूनिकॉर्न कंपनीज कॉन्क्लेव’ (यूनिकॉर्न कंपनियों का सम्मेलन) में मुख्यमंत्री योगी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मैं इसे स्टार्टअप की दुनिया का यूनिकॉर्न महाकुंभ कह सकता हूं। इस समय महाकुंभ के प्रति आकर्षण है।”
आज उन्होंने कहा कि, ‘‘मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है। आज जब मैं ब्रज भूमि में आया हूं जिसके पीछे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि रही है। लंबे काल खंड से इसने भारत की सभ्यता और संस्कृति को प्रभावित किया है। योगी ने कहा कि कल ही प्रयागराज से आया और आज इस ‘सम्मेलन’ के बाद उन्हें पुन: प्रयागराज पहुंचना है। मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ में इस बार आने वाले श्रद्धालुओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट
‘मुख्यमंत्री जी खुद उपद्रवी थे…’, अखिलेश यादव का CM योगी पर सबसे बड़ा हमला, अब यूपी में आएगा सियासी भूचाल!
योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई
इसके साथ ही CM योगी ने कहा कि, ‘‘मुझे लगता है कि दुनिया के अंदर किसी भी आयोजन (चाहे वह आध्यात्म से जुड़ा हो या किसी भी तरह के पर्यटन से संबंधित हो) में एक निश्चित कालखंड के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना और उस आयोजन के साथ एकजुट होना, अपने आप में सदी की दुर्लभतम घटनाओं में से एक है।” इस पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उप्र में उनकी सरकार को इसे आयोजित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कुंभ की बात करते हैं तो कुंभ का इतिहास हमें इस बात पर सोचने के लिए मजबूर करता है कि भारत में प्राचीन काल से इस तरह के आयोजन की व्यवस्था थी।
वहीं CM योगी ने यह भी कहा कि, यह सोचा गया होगा कि जब एक समय ऐसा भी आएगा कि भारत का व्यक्ति अपनी परंपरा और अपनी संस्कृति से कटा हुआ महसूस करेगा तो उन्हें जोड़ने का कुंभ माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि उप्र के प्रयागराज, उत्तराखंड के हरिद्वार, मध्यप्रदेश के उज्जैन और महाराष्ट्र के नासिक (त्र्यंबकेश्वर) समेत कुल चार पवित्र स्थानों पर कुंभ का आयोजन होता है।
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के युवा नौकरी देने वाला बनने पर ध्यान दें। पहले उप्र में अवसर नहीं थे, लेकिन प्रतियोगी छात्रों ने ‘आइडिया’ पर काम किया है। जो पहले टेक्नोलॉजी में आगे थे, वह स्टार्टअप में भी आगे हैं।” योगी ने तारीफ करते हुए कहा कि विकास के इंजन के तौर पर युवाओं ने प्रेरणा के रूप में काम किया है। हर क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
मुख्यमंत्री योगी ने यह भी ने कहा कि, ‘‘2019 में बुंदेलखंड प्रवास के दौरान पांच महिलाएं मेरे पास आईं। उन्होंने नौकरी की मांग की, किसी ने बताया कि वे पांचवीं पास हैं।इस पर राज्य सरकार ने पहल करते हुए ‘दुग्ध उत्पादक संगठन’ का गठन किया गया,उनको प्रशिक्षण दिलाया और फिर कार्य प्रारंभ कराया गया। आप आश्चर्य करेंगे कि आज उनका ‘टर्नओवर’ 1500 करोड़ का है और इससे 42 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। लेकिन इससे भी अच्छा कार्य आगरा का ‘दुग्ध उत्पादक संगठन’ कर रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज उप्र केवल कृषि ही नहीं, बल्कि सनातन-ज्ञान और परंपरा की भूमि है। निवेश को बढ़ावा देने को लेकर यहां सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें देशभर की यूनिकॉर्न कंपनी के लोग विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी यूनिकॉर्न कंपनी बिना निवेशकों के आगे नहीं बढ़ती है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन (1000 अरब) अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यस्था वाला राज्य बनाने के प्रयास चल रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘स्टार्टअप की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया आयाम दिया है। पहले व्यवस्था के प्रति विश्वास नहीं था, लेकिन अब विश्वास पैदा हुआ है। मोदी ने ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्टैंडअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को आगे बढ़ाया। अब देश में इस दिशा में बहुत अच्छे कदम उठाए गए हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में अनेक यूनिकॉर्न हैं। उत्तर प्रदेश ने भी काफी कदम उठाए गए हैं।
आज उन्होंने कहा कि उप्र में 14 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं और इनमें से सात हजार ऐसे हैं, जो महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा उप्र जैसे राज्य में ‘फिजिक्स वाला’ यूनिकॉर्न बन गया।जहां लोग तकनीकी के बारे में कम जानते हैं, वहां भी लोग ‘फिजिक्स वाला’ को जानते हैं, यह दिखाता है कि नवोन्मेषी विचार के साथ तकनीक जुड़ती है तो परिणाम आते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cm yogi called maha kumbh the unicorn of the startup world said 62 crore devotees reaching sangam is rarest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्ट सिटी की तैयारी: जालना मनपा के 49 नगरसेवकों का पुणे में 2 दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण
Feb 17, 2026 | 12:52 PMधुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती
Feb 17, 2026 | 12:51 PMAI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर
Feb 17, 2026 | 12:47 PMJ&K में हाई अलर्ट: दाढ़ी काटकर हुलिया बदल चुका है जैश कमांडर? कठुआ-सांबा में 5 आतंकियों की घुसपैठ से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 12:45 PM‘लाशों पर चलकर आए हो…’, पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, बलोच एक्टिविस्ट ने Ex पीएम को जमकर धोया- VIDEO
Feb 17, 2026 | 12:44 PMSkincare Tips: चेहरे पर बस इस तरह से लगाएं आलू का रस, हफ्ते भर में चमक उठेगी स्किन
Feb 17, 2026 | 12:42 PMभारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल
Feb 17, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














