जो बोली से नहीं माना , वो गोली से मान गया…माफियाओं को CM योगी का सख्त संदेश, समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
Yogi Adityanath: योगी नें कुशीनगर में कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की युपी में पहले गुंडा राज था, विपक्ष की सरकारों नें अपराधियों को खुली छुट दे रखी थी
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
up cm yogi adityanath photo
CM Yogi in Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले अपराध बढ़ते थे। अब युपी में कानून व्यवस्था बदल गया है, यहां बोली से नहीं मानने वाले को गोली से मना दिया जाता है। सीएम ने कार्यक्रम में पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने कुशीनगर मे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुंडो और आतंकियों को सख्त चेतावनी दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के अंदर जितने भी गुंडा और माफिया थे, उन सब को खत्म किया है। और जो दंगा फैलाने का काम करता है उसका भी ईलाज कर दिया जाता है।
सीएम योगी ने कहा की जब वोट लखनऊ और दिल्ली में अपनी ताकत दिखाता है। तो उस वोट की ताकत क्या होती है। यह सब आप लोगों नें देखा है। अयोध्या में कई सालों बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ और जम्मू – कश्मीर में धारा 370 को हटाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘अब यह फाजिलनगर नहीं…’, CM योगी ने बदला एक और जगह का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर
दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं…सूर्या हत्याकांड पर गरजे CM योगी, कहा- दुर्जन के लिए मैं दुर्जन!
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
Explainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकार
सीएम योगी ने ब्रह्मोस मिसाइल का किया जिक्र
सीएम योगी ने कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा जब भी पाकिस्तान भारत को उकसाने का काम करता है। तो उसके सीने में जो ब्रह्मोस मिसाइल दागी जाती है। उस मिसाईल का निर्माण हम लोग लखनऊ में करते हैं, और फिर वही मिसाइल हम पाकिस्तान की छाती पर मारते हैं । पहले हम लोग लोगों को समझाते हैं। जो बोली से नहीं माना है, वह गोली से मान जाता है।
पिछली सरकारों पर साधा निशाना
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने बोला की पहले विपक्ष की सरकारें लखनऊ में क्या करती थीं यह सब आपने देखा होगा। पहले सरकार राजधानी लखनऊ में कट्टा और बमों को बनाने का काम करती थीं। जिसका उपयोग बेगुनाहों को लूटने के लिए किया जाता था। अपराधों को बढ़ावा दिया था।
ये भी पढ़े- Bijnor CM Yogi: पशु नहीं, राष्ट्रीय धरोहर है गौमाता, योगी के बयान पर संतों ने क्या कहा? कही ये बड़ी बात
बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं रहती थीं। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति हम सभी का दायित्व है। उसी कर्तव्यों का पालन करने राजनीति में आए हैं। जिसके माध्यम से सेवा ,सुरक्षा और नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार लगातार बेहतर कार्यों को करने का काम कर रही है।
