Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Agra Lawyers Protest: जनमंच के बैनर तले अधिवक्ताओं ने NEET परीक्षा में अनियमितताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पृथक पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य की मांग उठाया गया।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:33 PM

अधिवक्ताओं का प्रदर्शन (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra Lawyers NEET Protest: देश की राजधानी नई दिल्ली में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की चिंगारी अब देशभर में फैलती नजर आ रही है।

इस आंदोलन को अब राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। ताजनगरी आगरा भी इस विरोध से अछूती नहीं रही। आगरा के सिविल कोर्ट परिसर में जनमंच के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने की पृथक पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य की मांग

प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही वर्षों से लंबित पृथक पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

वाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई

NEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग

NEET Paper Leak विवाद पर महाराष्ट्र में बढ़ा आंदोलन, मुंबई में छात्रों का प्रदर्शन; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर से चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल तक जुलूस निकाला। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश हर हाल में बनाकर रहेंगे

प्रदर्शन के दौरान जनमंच पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि इस आंदोलन में लाठी, गोली या किसी भी प्रकार का दमन सहना पड़े तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। उनका स्पष्ट कहना था कि “पश्चिमी उत्तर प्रदेश हर हाल में बनाकर रहेंगे।”

यह भी पढ़ें- वाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

जनमंच ने केंद्र सरकार से आगामी मानसून सत्र में पृथक पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य के गठन का प्रस्ताव लाने की मांग की। साथ ही NEET प्रकरण को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने 24 जुलाई को दिल्ली कूच का ऐलान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचकर अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि जब तक छात्रों को न्याय और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Agra lawyers protest over neet controversy demand separate western uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Protestors
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.