Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाढ़ को लेकर CM योगी ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM YOGIADITYANATH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक ली। यह मीटिंग उन्होंने राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 04, 2025 | 07:53 AM

उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग लेते सीएम योगी

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Yogi aditya nath:  सीएम योगीआदित्यनाथ ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ, जो बैठक ली उसका एकमात्र उद्देश्य आगामी कार्यों पर उचित बातचीत की मदद से आम जनता के लिए सही निर्णय लेना था। फिलहाल में बाढ़ की स्थिति, आने वाले पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था, ड्रोन परिचालन, हर घर तिरंगा अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की जांच की। इस अवसर पर जनपदों के प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों समेत डीएम और एसपी भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। इस हाई लेवल मीटिंग में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने, बाढ़ वाले स्थानों में महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने, पीड़ित लोगों को राहत सामग्री और खाद्य सामग्री वितरित करने, टूटे -फूटे भवन में रह रहे लोगों को बाढ़ शरणालय में शिफ्ट करने, राहत कार्यों के साथ-साथ रेस्कयू के लिए छोटी और मझोली नावों को इस्तेमाल न करने के निर्देश भी इस मीटिंग में दिए गए।

मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही। आयुक्तों को बाढ़ संबंधित रिपोर्ट रोजाना उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने, बारिश के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसर में कहीं भी विद्युत के तार खुले न हों और साफ-सफाई का भी आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने की गोंडा सड़क हादसे पर मुआवजे की घोषणा, पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं

सम्बंधित ख़बरें

माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

लखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंदा, गर्लफ्रेंड के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था

बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली और सिंदूर…यूपी में ‘नागिन’ बनकर गायब हुई लड़की, सामने आया हैरतअंगेज ‘कांड’

हिंदू 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें, एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने हिंदू संगठनों पर कसा तंज, सरकार को दी चुनौती

राखी पर बसों में माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था

आने वाली राखी के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह से 9 अगस्त व 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएंगी। शहरी क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए, इसका उचित ध्यान रखा जाएगा साथ ही राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग के आदेश भी दिए गए।

हर घर तिरंगा अभियान, एक राष्ट्रीय अभियान

हर घर तिरंगा अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान से प्रदेश के हर नागरिक जुड़े। इस अभियान में बीते वर्षों में राज्य का प्रदर्शन देश में सबसे बढ़िया रहा है। राज्य में इस वर्ष 4 करोड़ 60 लाख तिरंगा फहराया जाना है। आने वाले 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सरकारी व निजी कार्यालयों, संस्थानों और लोगों के घरों में तिरंगा फहराया जाए।

(एजेंसी इनपुट)

 

Cm yogi adityanath held a high level meeting give instructions upcoming events

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 07:53 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.