-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Independence Day 2025 Pm Modi Seeks People Suggestions
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से गूंजेगी जनता की आवाज, PM मोदी ने मांगा सुझाव
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं और 'माय जीओवी' व 'नमो ऐप' के ओपन फोरम पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया है। पीएम ने पिछले साल भी इसी प्रकार सुझाव मांगे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Independence Day Speech: देश भर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों से संवाद साधा है। देश की जनता से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए सुझाव मांगे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने विचार ‘माय जीओवी’ और ‘नमो ऐप’ के ओपन फोरम के जरिए साझा करें।
पीएम ने जनता से मांगे सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की ओर अग्रसर हो रहे हैं, मैं अपने सभी साथी भारतीयों से सुझाव प्राप्त करने के लिए उत्साहित हूं। आप स्वतंत्रता दिवस के इस वर्ष के संबोधन में किन विषयों या विचारों को देखना चाहेंगे? कृपया अपने सुझाव ‘मायगव’ और ‘नमो ऐप’ के ओपन फोरम पर साझा करें।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
As we approach this year’s Independence Day, I look forward to hearing from my fellow Indians! What themes or ideas would you like to see reflected in this year’s Independence Day speech? Share your thoughts on the Open Forums on MyGov and the NaMo App…… — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2025
कैसे दे सकते हैं सुझाव
प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट narendramodi.in पर भी नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। वेबसाइट पर जाने पर आपको लिखा पीएम की ओर से संदेश लिखा मिलेगा। जिसमें लिखा है, , “आपके विचार प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण का हिस्सा बन सकते हैं। अभी अपने सुझाव साझा करें! भारत की आजादी के 79 साल पूरे होने के अवसर पर, आपके पास यह अनमोल मौका है कि आप प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए अपने विचार प्रस्तुत करें। नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपना सुझाव दें , हो सकता है कि आपके विचार भाषण में स्थान पाएं।
पहले भी देशवासियों से लिया का सुझाव
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए नागरिकों को अपने मत, विचार और सुझाव शेयर करने के लिए आमंत्रित करते हैं। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम मोदी ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे।
ये भी पढ़ें: PM मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में रहेंगे, 2200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
पीएम मोदी ने उन सुझावों का जिक्र अपने भाषण में भी किया था। उन्होंने कहा था, “विकसित भारत 2047, ये सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं, इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है। देश के कोटि-कोटि जनों के सुझाव लिए जा रहे हैं और हमने देशवासियों से सुझाव मांगे और मुझे प्रसन्नता है कि मेरे देश के करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत 2047 के लिए अनगिनत सुझाव दिए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Independence day 2025 pm modi seeks people suggestions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














