-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Gave Hint For Mathura And Kashi From Ayodhya
“जैसे अयोध्या में हुआ, वैसे ही काशी और मथुरा…” सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी से दिया बड़ा संदेश
- Written By: अभिषेक सिंह
बुधवार सीएम योगी ने रामनगरी अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के दौरान काशी और मथुरा को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। यहां उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे काशी-मथुरा के लिए भी अटकलें तेज हो गई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
अयोध्या: बुधवार सीएम योगी ने रामनगरी अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के दौरान काशी और मथुरा को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। सीएम योगी ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद पहले दीपोत्सव के दौरान अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या एक शुरुआत मात्र है।
पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राम कथा पार्क में संतों और राम भक्तों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया, वे आज अयोध्या के विकास में बाधा बन रहे हैं। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ये लोग अयोध्या समेत विभिन्न बहानों से सनातन धर्म के मार्ग में बाधा बन रहे हैं और हमें इन बाधाओं को भी दूर करना होगा।
सनातन ने सबको गले लगाया
उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति पर लगातार हो रही टिप्पणियों को अवांछनीय बताया और याद दिलाया कि सनातन धर्म ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, सभी को गले लगाया। संकट के समय पूरी दुनिया के लोगों की मदद की, लेकिन धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले लोग सनातन धर्म पर बार-बार सवाल उठाकर भारत की आत्मा को लहूलुहान करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
“राम काज कीन्हे बिन मोहि कहां विश्राम।”
मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म का सशक्त प्रतिनिधि होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। जब तक हम सनातन धर्म के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वालों को समाप्त नहीं कर देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस दिशा में अपने स्वयं के संकल्प को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “राम काज कीन्हे बिन मोहि कहां विश्राम।”
काशी-मथुरा के लिए कही बड़ी बात
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राम मंदिर की ही तर्ज पर काशी विश्वनाथ और कृष्णजन्मभूमि विवाद के समाधान की ओर इशारा किया। मंदिर निर्माण और अयोध्या में श्रेष्ठ सांस्कृतिक नगरी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह शुरुआत है और जैसे अयोध्या में हुआ, वैसे ही काशी और मथुरा में भी होना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:- त्रेता जैसी भव्य दिखी रामनगरी अयोध्या, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव का नजारा देख भावविभोर हो जाएंगे आप
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को प्रेरक और सराहनीय बताया और कहा कि प्रधानमंत्री ने रामराज्य की भावना के अनुरूप 2014 में शासन करना शुरू किया। रामराज्य की भावना के अनुरूप उनके शासन में देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, चार करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर, 12 करोड़ गरीबों को मुफ्त शौचालय और कोरोना संकट से लेकर अब तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना संभव हो पाया है।
यह तो अभी शुरुआत है:योगी
32 हजार करोड़ की लागत से बेहतरीन सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या की संभावनाएं यहीं खत्म नहीं होतीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पहले से तय परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है या पूरा होने वाला है, लेकिन इससे आगे भी काम होना है। यह तो अभी शुरुआत है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या में हुई भव्य दीपोत्सव की शुरुआत; सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, बोले खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार
Cm yogi adityanath gave hint for mathura and kashi from ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













