- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Grand Deepotsav Started In Ayodhya Cm Yogi Said Wait Of 500 Years Is Over
अयोध्या में हुई भव्य दीपोत्सव की शुरुआत; सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, बोले खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार
- Written By: अभिषेक सिंह
रामनगरी अयोध्या में आज यानी बुधवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। दीपोत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में आज यानी बुधवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। दीपोत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी पहुंचे। इस बार अयोध्या का दीपोत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि यह राममंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली दीवाली है। यही वजह है कि इस बार अयोध्या को वाकई त्रेतायुग की भव्यता प्रदान की जा रही है।
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए रामनगरी अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल गया है। भारत ने जिस तेजी से प्रगति की है, उससे पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत का ज्ञान, परंपरा, योग, आयुर्वेद, संस्कृति आज पूरी दुनिया में स्थापित हो रही है। भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना के बाद भारत के सौभाग्य का सूर्य फिर से उदय हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले रामायण प्रसंगों को दर्शाती झांकियों ने बिखेरी छटा
सम्बंधित ख़बरें
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
योगी ने उतारी रामलला की आरती
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज का दीपोत्सव निश्चित रूप से हमारे लिए संकल्प का दिन है कि हम इस देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली, समृद्ध और सक्षम देश बनाएंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भारी जनसमूह के साथ मौजूद रहे। उन्होंने यहां भगवान राम के स्वरूप की आरती भी की।
सीएम ने खींचा प्रभु राम का रथ
अयोध्या का माहौल खुशनुमा है। चप्पे-चप्पे को दिवाली के लिए सजाया गया है। दीपालियां अनोखी चमक बिखेर रही हैं। दीपोत्सव के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम का रथ खींचा। सीएम योगी ने अयोध्या में कहा कि आप लोगों ने 2017 में कहा था कि योगी जी एक काम करो, मंदिर बनाओ। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या जगमगा रही है। दुनिया यहां आ रही है।\
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, Union Minister Gajendra Singh Shekhawat, Deputy CMs Brajesh Pathak and Keshav Prasad Maurya pull the chariot carrying artists portraying Lord Ram, Sita and Lakshman, as part of #DiwaliCelebrations in Ayodhya#Deepavali2024 pic.twitter.com/fTUlDdJtWq — ANI (@ANI) October 30, 2024
पूर्व की सरकारों पर लगाया निशाना
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “मैंने उन लोगों के भी काले कारनामे देखें हैं जिन्होंने राम भक्तों के लहू से अयोध्या और सरयू मैया को लहूलुहान किया था। डबल इंजन की सरकार ने जो कहा था वह करके दिखा दिया, अब अयोध्या की बारी है।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “मैंने उन लोगों के भी काले कारनामे देखें हैं जिन्होंने राम भक्तों के लहू से अयोध्या और सरयू मैया को लहूलुहान किया था। डबल इंजन की सरकार ने जो कहा था वह करके दिखा दिया, अब अयोध्या की बारी है…।” pic.twitter.com/93Ihu1D59W — IANS Hindi (@IANSKhabar) October 30, 2024
और क्या बोले सीएम योगी?
सीएम ने कहा कि हजारों साल पहले 14 साल के वनवास के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की याद में पूरे भारत में श्रद्धालुओं ने अपने घरों को दीपों की मालाओं से सजाकर इस त्योहार को मनाना शुरू किया था। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष की दिवाली “ऐतिहासिक” है क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री रामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- दीपोत्सव के लिए ऐसे सज रही है अयोध्या, आज से शुरू हो जाएगा 5 दिवसीय समारोह
Grand deepotsav started in ayodhya cm yogi said wait of 500 years is over
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














