Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नो व्हीकल डे, वर्क फ्रॉम होम…ईंधन बचत के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले की गाड़ियां होंगी बंद

CM Yogi Adityanath Decision: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम होगी। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल पर जोर दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 12, 2026 | 10:42 PM

CM योगी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Yogi Adityanath Decision on PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिवों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। उन्होंने ईंधन बचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेट्रो-रोडवेज बस के इस्तेमाल पर जोर

योगी सरकार ने कहा है कि सरकारी बैठकों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया गया है। राज्य में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने और बड़े संस्थानों में वाक में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्यमंत्री योगी ने मेट्रो, पीएनजी, सार्वजनिक परिवहन, रोडवेज बस, कार पूलिंग, साइक्लिंग और ईवी के अधिक उपयोग पर विशेष जोर देने की बात कही।

‘नो व्हीकल डे’ की अपील

सीएम योगी ने मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने। साथ ही ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल-कॉलेजों में स्कूल बसों के उपयोग को बढ़ावा देने और जरूरत पड़ने पर रोडवेज बसों को जोड़ने की बात की। सरकार ने कार्यालयों के समय को अलग-अलग बैचों में बांटकर पीक ऑवर में ईंधन की खपत कम करने का सुझाव दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

CM मोहन यादव की प्रदेशवासियों से अपील, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का किया आग्रह; नेताओं को दिया यह संदेश

कब-कब आर्थिक संकट की चपेट में आया भारत, इंदिरा और मनमोहन ने कैसे बदली तस्वीर? अब PM मोदी के अपील के क्या मायने

देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी

क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार

बिजली की बचत के निर्देश

सीएम योगी ने बिजली बचत पर जोर देते हुए सरकारी और निजी संस्थानों में अनावश्यक बिजली उपयोग रोकने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्स में रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम उपयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- भारत में लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल! हरदीप पुरी ने बताया प्लान

गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचें

योगी सरकार ने अगले छह महीने तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने और देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में डेस्टिनेशन वेडिंग, हेरिटेज टूरिज्म, ईको टूरिज्म और ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान को बढ़ावा देने की भी बात कही है।

Cm yogi adityanath decision 50 percent reduction in ministers fleet two days work from home in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 10:20 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Petrol Diesel Price
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.