UP: दिवाली से पहले CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Diwali Bonus: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारी को बोनस देने का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद राज्य के 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
- Written By: पूजा सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सौ. IANS)
Employees Will Get Diwali Bonus In Up: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ होगा।
इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार 1,022 करोड़ का खर्च करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
आदेश जारी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
14.82 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ रुपए आएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं, जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600- 1,51,100 रुपए) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन ₹4,800 तक)।
ये भी पढ़ें: IPS पूरन की पत्नी व परिवार से मिले राहुल गांधी, जातिगत उत्पीड़न को बताया ‘समाज पर कलंक’
इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर को बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
