Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर मामले में 3 सदस्यों वाली SIT ने चंदा चोरी और जमीन घोटाले के आरोपों पर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की। बयानों को क्रॉस-वेरिफाई किया गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 03, 2026 | 07:49 AM

चंपत राय-गोपाल राव-अनिल मिश्रा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir SIT Interrogation: SIT की तीन सदस्यीय एक टीम गुरुवार को जांच के लिए अयोध्या पहुंची है। एसआईटी ने मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव जांच के लिए चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कई अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसी जमीन घोटाले के मामले में भी उनसे पूछताछ कर सकती है।

प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के बाद दूसरी बार एसआईटी मंदिर परिसर में पहुंची। एसआईटी ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपालराव से अलग-अलग पूछताछ की और तीनों के बयानों को एक-दूसरे के बयान से मिलाकर जांच की।

इस बार एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए जमीन घोटाले से जुड़े मामले में भी पूछताछ की। इसका उद्देश्य जमीनों की खरीद फरोख्त, कमीशन और गणना की प्रक्रिया में लापरवाही की जांच करना है। सबसे पहले अनिल मिश्रा से पूछताछ की गई। काउंटिंग से लेकर बैंक के लॉकर तक पैसे पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

सम्बंधित ख़बरें

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप

अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR

यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

एसआईटी ने अनिल मिश्रा से पूछे सवाल

  • दान गणना कैसे होती है?
  • काउंटिंग के बाद कैश को बैंक कैसे पहुंचाया जाता था?
  • काउंटिंग में कौन-कौन लोग शामिल थे?
  • काउंटिंग के बाद बैंक तक पहुंचाने के प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल होते थे?
  • प्राइवेट सेक्युरिटी गॉर्ड उस दौरान क्या करते थे?
  • दान पेटी में मिलने वाले सोने और चांदी के गहनों का क्या होता था?
  • चढ़ावे में मिले आभूषणों का क्या होता था?
  • उसे बैंक तक कैसे पहुंचाया जाता था?

गोपाल राव से की पूछताछ

दूसरे नंबर पर गोपाल राव से पूछताछ की गई। गोपाल राव का काम महंगे आभूषण और चढ़ावों को संभालना था। राम मंदिर में चढ़ाए जाने वाले महंगे गहनों के बारे में एसआईटी ने पूछताछ की। साथ ही मंदिर बनाते समय जमीन की खरीद फरोख्त में भी गोपाल राव का बड़ा हाथ था। राम मंदिर के निर्माण के समय सभी जमीनों की जांच, सत्यापन और खरीद में गोपाल राव की अहम भूमिका थी।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान

गोपाल राव पर कमीशनबाजी का आरोप

आपको जानकारी दें, कि जमीनों की खरीद-फरोख्त में कमीशनबाजी का भी आरोप सामने आया है। SIT ने गोपाल राव से जमीनों के खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की। चढ़ावे की काउंटिंग प्रक्रिया में जितने भी गार्ड, सिक्योरिटी पर्सनल्स और ट्रस्ट के दुबारा रखे गए सदस्य शामिल है।

SIT ने चंपत राय से भी की पूछताछ

अनिल मिश्रा और गोपालराव से पूछताछ के बाद एसआईटी ने इसके बाद चंपत राय से पूछताछ की। इस दौरान एसआईटी ने चंपत राय का बयान दोनों से मिलाकर देखा। एसआईटी का मकसद यह जानना था कि तीनों के बयानों में तालमेल है या तीनों कोई बात छुपाने की कोशिश कर रहे है।

Ayodhya ram mandir case sit interrogation champat rai anil mishra gopal rao scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 07:49 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.