Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों काफी तूल पकड़ा है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो मंदिर ट्रस्ट की परेशानियों को और बढ़ा सकता है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 03, 2026 | 08:07 AM

अयोध्या राम मंदिर भर्ती विवाद, ( AI जेनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Offering Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों के किलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब मंदिर प्रतिष्ठान में काम करने वाले लोगों की भर्ती प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। एसआईटी के करीबी सूत्रों के अनुसार, मंदिर प्रतिष्ठान में हुई लगभग 125 नियुक्तियों की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि कुछ लोगों से नौकरी के नाम पर मोटी रकम ली गई थी। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।

अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के एक और अन्य सदस्य के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात की जानकारी लगाने की कोशिश कर रही हैं कि 125 नियुक्तियों में तय नियमों का पालन किया गया था या नहीं। शुरुआती आरोप है कि इन 125 नियुक्तियों के लिए कई लोगों ने रिश्वत के रूप में भारी भरकम रकम दिए थे।

नहीं मिले नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज

मामले की जांच कर रही एजेंसियों को भर्ती से जुड़े रिकॉर्ड में कई कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र, सर्विस कॉन्ट्रैक्ट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट तुरंत नहीं मिले। ऐसे में अब एक-एक नियुक्तियों की अलग-अलग जांच की जा रही है। जांच में शामिल अधिकारी यह भी जानना चाह रहे हैं कि ये नियुक्तियां किसके आदेश पर हुईं और उससे संबंधित पूरे दस्तावेज कहां हैं। जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मंदिर प्रतिष्ठान में हुई इन नियुक्तियों को मंजूरी किसके द्वारा और किस स्तर पर दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप

अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR

जांच एजेंसियों के सूत्रों की माने तो पूछताछ में सामने आए ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों से भी जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, इस मामले की शुरुआती जांच में अभी तक किसी के खिलाफ कोई औपचारिक आरोप तय नहीं किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया की हो रही गहन जांच

जांच एजेंसियों ने मंदिर प्रतिष्ठान में नियुक्त कर्मचारियों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। अब हर एक कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र, सर्विस रिकॉर्ड और भर्ती प्रोसेस का गहन जांच और वेरिफिकेशन किया जाएग। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जहां भी कोई गड़बड़ी या नियमों से हटकर नियुक्ति की मिलेगी, उसे जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

प्रक्रिया में शामिल लोगों की जांच

जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि मंदिर प्रतिष्ठान में हुई भर्ती मामले में अब वित्तीय पहलुओं की भी जांच होगी। जांच टीम नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े लोगों और कथित तौर पर इसमें शामिल अन्य लोगों के बैंक अकाउंट और सभी तरह के ट्रांजैक्शन की सख्ती से जांच करेगी। जांच का मुख्य मकसद इस बात का पता लगाना है कि नियुक्तियों से पहले या बाद में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ था या नहीं। यदि बैंक खातों में कोई असमान्य ट्रांजैक्शन मिलता है तो उसकी उलग से जांच की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ट्रस्ट से जुड़े जिस किसी का भी नाम सामने आया है, उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ट्रस्ट से जुड़ने के बाद उनकी संपत्तियों में कोई असमान्य बढ़ोतरी तो नहीं हुई।

गिरफ्तार 2 आरोपी जांच में शामिल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अरेस्ट लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, अब मंदिर में हुई नियुक्ति प्रक्रिया की जांच में भी शामिल किए गए हैं। जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इन दोनों ने नियुक्तियों को आसान बनाने या भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की भूमिका निभाई थी। हालांकि, अभी तक ये सिर्फ आरोप हैं, जांच के बाद असली सच सामने आएगा। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनो आरोपियों का ट्रस्ट के किसी सदस्य से पारिवारिक संबंध है और यदि है तो नियुक्ति प्रक्रिया से किसी भी तरह का संबंध बनता है या नहीं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा, (सोर्स- सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान

एसआईटी रिपोर्ट का अहम हिस्सा

मंदिर प्रतिष्ठान में हुई नियुक्तियों से जुड़ी यह जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट का बेहद अहम हिस्सा माना जा रहा है। रिपोर्ट में नियुक्ति प्रक्रिया, दस्तावेजों की स्थिति, लेनदेन की जांच और संबंधित लोगों के बयानों को शामिल किए जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद तैयार होगी। पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी और अब मंदिर प्रतिष्ठान में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपों ने रामभक्तों की चिंताओं को बढ़ा दी है। रामभक्त यूपी सरकार से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Ayodhya ram mandir recruitment scam police investigating 125 workers job details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 08:07 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.