-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Call To 112 And Bombs At 3 Places In Lucknow When Police Investigated Found Fake Threats
112 पर कॉल करके लखनऊ में 3 स्थानों पर बम रखे होने की दी थी धमकी, पुलिस ने जांच किया, तो…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बीते शनिवार को लखनऊ पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर तीन स्थानों पर बम रखे जाने की जानकारी दी थी। यह कॉल हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग रेलवे स्टेशन और आलमबाग के बारे में की गई थी...

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स - पिक्सेल्स)
लखनऊ : बीते शनिवार को लखनऊ पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर तीन स्थानों पर बम रखे जाने की जानकारी दी थी। यह कॉल हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग रेलवे स्टेशन और आलमबाग के बारे में की गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद इस सूचना को पूरी तरह से झूठा पाया।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही यह जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) को घटनास्थल पर भेजा गया। इन टीमों ने तीनों स्थानों पर बारीकी से जांच की, लेकिन कहीं भी बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पुष्टि की कि यह सूचना पूरी तरह से झूठी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू कर दी कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) मनीषा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने कहा, “हमें यह सूचना मिली थी कि इन तीन स्थानों पर बम रखे गए हैं, लेकिन हमारे द्वारा की गई जांच में यह जानकारी गलत निकली। सभी जगहों पर पूरी तरह से जांच की गई है और स्थिति सामान्य है।”
सम्बंधित ख़बरें
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल VIDEO पर मचा बवाल
उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा
यहा देखें वीडियो
#WATCH | Lucknow, UP | Police along with the bomb squad and dog squad conduct a check as they receive the information of bombs at 3 places, Hussainganj Metro Station, Charbagh station and Alambagh through dial 112. The information later turned out to be hoax. pic.twitter.com/lvqsrunueX — ANI (@ANI) December 7, 2024
चारबाग रेलवे स्टेशन और आलमबाग इलाके में भी सुरक्षा की दृष्टि से जांच की गई थी, हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी पहचान के लिए छानबीन जारी है।
आपको जानकारी के लिए बताते तलें कि इससे पहले भी एयरपोर्ट, स्कूल्स और होटल्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लेकिन जांच के बाद ये सारी धमकियां झूठ साबित हुई। ऐसे में सरकार इस तरह के हरकतों से बचने के लिए नियम-कानून बनाने के घोषणा की है। अब देखना यह होगा कि सरकार कब तक ये नियम-कानून को लागू करती है।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Call to 112 and bombs at 3 places in lucknow when police investigated found fake threats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
Jul 17, 2026 | 02:43 PM‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PMवंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PMहाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, कहा- सिर्फ एक जैसे बयान से गवाह नहीं होते विश्वसनीय, 2 को किया बरी
Jul 17, 2026 | 02:35 PMनेपाल में बुलडोजर एक्शन के बाद आत्मदाह से मचा हड़कंप; पीएम बालेन शाह के खिलाफ खड़े हुए Gen Z युवा
Jul 17, 2026 | 02:25 PMमुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
Jul 17, 2026 | 02:24 PM19 साल की हंसिका लांबा ने बुडापेस्ट में लहराया तिरंगा, जीता सिलवर मेडल; भारत के नाम हुए पांच नए पदक
Jul 17, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM













