- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bsp Leader Satish Chandra Mishra Condemns Udit Rajs Comments Targeting Mayawati Akhilesh Yadav Congress Bjp
अखिलेश यादव का असली चेहरा आया सामने…मायावती पर बयान से भड़के बसपा नेता ने की गिरफ्तारी की मांग
UP Politics: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद उदित राज द्वारा मायावती पर दिया गया घृणित और शर्मनाक है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सतीश चंद्र मिश्रा, अखिलेश यादव और उदित राज
नवभारत डेस्क: पूर्व सांसद व कांग्रेस के नेता उदित राज द्वारा बसपा प्रमुख मायावती पर की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान मचा हुआ है। बसपा मुखिया मायावती और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के बाद इस मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस मामले में इन्हें एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नहीं करती तो यह मानना होगा भाजपा भी कांग्रेस के साथ मिली हुई है।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद उदित राज द्वारा मायावती पर दिया गया घृणित, शर्मनाक, अपमानजनक और निंदनीय बयान न सिर्फ बहन का अपमान है, बल्कि यह पूरे बहुजन समाज के दलितों और स्वाभिमानी भारतीयों की गरिमा पर करारा हमला है।
अखिलेश की चुप्पी उजागर करती है असली चेहरा
बसपा के महासचिव ने कहा कि अखिलेश यादव जो हर मंच पर सामाजिक न्याय की बातें करते हैं, जिनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है, इस मामले में अपनी चुप्पी रखकर परोक्ष रूप से ऐसे घृणित बयान का समर्थन कर रहे हैं। अखिलेश यादव की चुप्पी उनका असली चेहरा भी उजागर करती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस घिनौने कार्य का करारा जवाब इस देश का दलित समाज, पिछड़ा वर्ग व हर स्वाभिमानी भारतीय चाहे वो अल्पसंख्यक हो या सामान्य वर्ग के लोग हों, महिलाएं हों, जरूर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, PDA की एकता से घबराई बीजेपी; अब युवाओं में फूट डालने की हो रही साजिश
पहले अखिलेश फिर कांग्रेस और अब मायावती ने दिखाया ठेंगा, कटी पतंग हुए ओवैसी! यूपी में घुसने से पहले ही लगा ताला
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
गठबंधन की चर्चा के बीच मायावती ने किया बड़ा ऐलान; किसे बताया ‘फेक न्यूज’, क्यों याद किया गेस्ट हाउस कांड?
इसके साथ-साथ भाजपा की सरकार एवं पुलिस तंत्र अगर अतिशीघ्र इसमें प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करके ऐसे व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं करती है तो यह मानना होगा कि इस मामले में भाजपा सरकार भी कांग्रेस के साथ मिली हुई है औऱ पूर्णरूप से दलित एवं महिला विरोधी मानसिकता रखती है।
कांग्रेस पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का हमेशा से दलित विरोधी, महिला विरोधी और जातिवादी मानसिकता का घिनौना प्रमाण है। इस पार्टी ने इसी तरह भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया था, जिसके चलते उन्होंने विधि मंत्री के पद से त्याग किया था। उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री एवं पहली दलित महिला ने शासन की परिभाषा बदली, उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया था, जिसकी वजह से अपराधी डरते थे।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने दलितों, पिछड़ों एवं वंचितों को न्याय दिलाने के लिए और उनका स्वाभिमान बढ़ाने के लिए अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए थे। उन्होंने आगे लिखा कि बहन जी ने आरक्षण में प्रमोशन लागू किया और भ्रष्टाचार, पूंजीवादी लॉबी और जातिवादी राजनीति के खिलाफ अडिग रहीं। जिन बहन जी ने करोड़ों शोषितों और वंचितों को सशक्त किया, उनके खिलाफ जहर उगलना कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं की हमेशा से गिरी हुई राजनीति का स्तर और दूषित मानसिकता दिखाता है।
Bsp leader satish chandra mishra condemns udit rajs comments targeting mayawati akhilesh yadav congress bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग पर सबकी नजरें, टॉप ओपनर बनने के लिए होगी बड़ी लड़ाई, क्या ‘Toxic’ पर लगाएगी ब्रेक?
Feb 20, 2026 | 08:28 PMजेवियर बार्टलेट ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने
Feb 20, 2026 | 08:27 PMYavatmal News: आजाद मैदान पर गूंज रही आंदोलनकारियों की आवाज, रेमंड कामगार वेतन की मांग पर अड़े
Feb 20, 2026 | 08:27 PMइधर 8वें वेतन आयोग का इंतजार…उधर कर्मचारियों के DA में 10% की बढ़ोतरी, जानें किसे होगा फायदा
Feb 20, 2026 | 08:16 PMक्या ईरान के ‘शहीद’ ड्रोन डुबो देंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर? जानें समंदर में किसके पास है कितनी ताकत
Feb 20, 2026 | 08:15 PMMumbai News: दबाव में नरहरी झिरवल, PS को निकाला, रिश्वतखोरी प्रकरण में गाडे की छुट्टी
Feb 20, 2026 | 08:10 PMअफवाहों के बीच Divya Agarwal ने पति Apurva Padgaonkar संग मनाई एनिवर्सरी, प्यार भरे पोस्ट से दिया करारा जवाब
Feb 20, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














