Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: बड़बोलेपन का शिकार हुए बृजभूषण, 53 साल के योगी से बताया 56 साल का रिश्ता

बृजभूषण शरण सिंह अपने ही बयान में फंस गए। दरअसल योगी से मुलाकात पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि हमारा संबंध 56 साल पुराना है। उनका यह बयान मिसलीडिंग है, क्योंकि सीएम योगी 53 साल के ही हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 22, 2025 | 08:30 PM

बृजभूषण शरण सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बृजभूषण शरण सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की वर्षों बाद मुलाकात काफी चर्चा में है। 5 केडी मुख्यमंत्री आवास से निकलते समय बृजभूषण से पूछा गया कि सीएम योगी से मुलाकात में क्या बात हुई तो उन्होंने इसे शिष्ठाचार भेंट बताकर सवालों से किनारा कर लिया। अब मंगलवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी से मुलाकात को लेकर स्वयं खुलासा किया, लेकिन मुलाकात को पर बात करते हुए बृजभूषण कुछ ऐसा बोल गए, जो काफी हस्यास्पद है।

दरअसल बृजभूषण और योगी आदित्यानाथ का संबंध काफी पुराना है। इसका जिक्र पूर्व भाजपा सांसद स्वयं करते रहते हैं। बृजभूषण योगी आदित्यानाथ को अपना गुरुभाई बताते हैं। दोनों लोग महंत अवैद्यनाथ को अपना गुरू मानते हैं।

बड़बोलेपन का शिकार हुए बृजभूषण

सम्बंधित ख़बरें

डकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख

मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये ठीक बात है कि 31 महीने बाद योगी जी से मेरी मुलाकात हुई है। मैंने तय किया था कि जब तक मुख्यमंत्री मुझे बुलाएंगे नहीं तब तक मैं मिलने नहीं जाऊंगा। अब उन्होंने मुझे बुलाया तो मैं मिलने चला गया। इसके बाद वह कहते हैं कि हमारा और योगी जी का संबंध 56 वर्षों से है। अब सवाल उठता है कि बृजभूषण शरण सिंह की खुद 68 साल के हैं तो क्या 12 वर्ष की उम्र में ही सीएम योगी से दोस्ती हो गई थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जो आधिकारिक उम्र है वो 53 वर्ष है। अब सवाल उठता है कि जब सीएम योगी 53 साल के हैं तो उनका बृजभूषण से 56 साल पुराना संबंध कैसे हो सकता है।

ये भी पढ़ें-इसलिए सीएम योगी से मिलने गए थे बृजभूषण, प्रेस वार्ता में स्वयं किया खुलासा

 

बाहुबली बृजभूषण सियासी तौर पर कितने ताकतवर

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पैठ न केवल भाजपा में है, बल्कि समाजवादी पार्टी से भी उनके संबंध काफी अच्छे हैं। वे अलग अलग निर्वाचन क्षेत्रों से 5 बार सांसद रह चुके हैं। जिसमें से 2 बार कैसरगंज, एक बार बलरामपुर और 2 बार गोंडा से सांसद रहे हैं। इसके अलावा इनकी पत्नी भी एक बार सांसद रही हैं। वर्तमान में इनका एक बेटा कैसरगंज से सांसद है और दूसरा बेटा विधायक है।

बृजभूषण शरण सिंह की प्रदेश के राजपूत वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है, लेकिन इनका विशेष प्रभाव अवध के देवीपाटन मंडल पर है। इस मंडल में चार जिले आते हैं, जिसमें बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच है। देवीपाटन मंडल में इनका सभी जातियों पर सियासी प्रभाव है।

 

Brij bhushans statement on cm yogi is ridiculous

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2025 | 08:30 PM

Topics:  

  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Latest News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.