-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Brij Bhushan Sharan Singhs Reaction On Meeting Cm Yogi
इसलिए सीएम योगी से मिलने गए थे बृजभूषण, प्रेस वार्ता में स्वयं किया खुलासा
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से मुलाकात पर बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं मिलने नहीं गया था। मुझे आधिकारिक रूप से सीएम योगी ने बुलाया था। इसलिए मिलने गया था।

सीएम योगी, बृजभूषण शरण सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश में बीते रोज सोमवार को एक बड़ी सियासी घटना देखने को मिली, जब बाहुबली व पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह 5KD यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौखट पर पहुंचे। बृजभूषण और सीएम योगी की मुलाकात करीब 15 मिनट चली। इसके बाद से कयास लगाए गए कि दोनों नेताओं में करीब 31 महीने से चला आ रहा मनमुटाव खत्म हो गया। बृजभूषण से इस मुलाकात को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। हालांकि अब उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात पर खुल कर बोला है।
बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि हां ये सही है कि वो 31 महीने बाद योगी जी मिले। इसमें कोई राजनीति नहीं है। बस अपना गिला शिकवा शेयर किया। उन्होंने कहा के वैसे मेरे संबंध मुख्यमंत्री से 56 साल पुराने हैं। गौरतलब है कि कई मौकों पर बृजभूषण सीएम योगी को अपना मित्र बताते रहे हैं।
‘मैं गया नहीं था मुझे बुलाया गया था’
सम्बंधित ख़बरें
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
आगरा में नकली डेयरी कारोबार पर FSDA का बड़ा एक्शन; पनीर-दूध-घी की यूनिट पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
बृजभूषण शरण सिंह का सीएम आवास जाना उनके सियासी सरेंडर के तौर पर भी देखा गया, लेकिन मुलाकात पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहता है। 2023 जनवरी में मुझपर जब आरोप लगा तब से मेरी और मुख्यमंत्री की कोई बात नहीं हुई। जब मुझपर आरोप लगा तभी मैंने तय कर लिया था कि ये मेरी लड़ाई है और इसे मैं अकेले लड़ूंगा। उन्होंने आगे बताया कि जब 2023 में मेरे इलाके में सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ था, तभी से मैं उनसे दूर हूं। उन्होंने कहा कि मैंने तय किया था कि जब वो मुझे बुलाएंगे तब जाउंगा। अब उन्होंने मुझे बुलाया तो मैं मिलने पहुंच गया।
किसके इशारे पर हुई ये मुलाकात
31 महीने बाद दोनों नेताओं की मुलाकात को पॉलिटकल डेवलपमेंट की तरह देखा जा रहा है। इसके पीछे लोकसभा चुनाव का रिजल्ट और आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव बताया जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि यह मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हुई है। क्योंकि इससे पहले सीएम योगी दिल्ली में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी से बृजभूषण की मुलाकात, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल…जानें क्या हुई बात?
बृजभूषण से मुलाकात का कारण सियासी?
अवध और पूर्वांचल के दो दिग्गज नेताओं की बीच मुलाकात तो हो गई, लेकिन बृजभूषण की बातों से नहीं लग रहा है कि सब कुछ इतनी जल्दी ठीक हो जाएगा। बृजभूषण और सीएम योगी को जानने वाले नेताओं का मानना है कि दोनों नेता तुनक मिजाज के हैं। ऐसे में यह मुलाकात सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक एकजुटता का संदेश मात्र है।
Brij bhushan sharan singhs reaction on meeting cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














