-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bride Refused To Marry After A Dispute Over Sitting In Front Of The Cooler
कूलर के सामने बैठने को लेकर हुआ विवाद; दूल्हन ने किया शादी से इनकार, दूल्हा समेत चार गिरफ्तार
- Written By: अभिषेक सिंह
1857 में बलिया के मंगल पांडेय ने अंग्रेजों के ख़िलाफ बगावत कर दी तो 19 अगस्त 1942 को शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय ने अपने बगावती तेवर दिखाए। अब बलिया के ही चितबड़ागांव में दुल्हन के बागी तेवर देखने को मिले। जिसका असर ये हुआ की बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
बलिया: बलिया को बागी बलिया यूं ही नहीं कहा जाता हैं। यहां बात-बात पे या यूं कहें कि हर बात पे बगावत हो जाती है। 1857 में मंगल पांडेय ने अंग्रेजों के ख़िलाफ बगावत कर दी तो 19 अगस्त 1942 को शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय ने अपने बगावती तेवर दिखाए। अब बलिया के ही चितबड़ागांव में दुल्हन के बागी तेवर देखने को मिले। जिसका असर ये हुआ की बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। थाना पुलिस हुआ सो अलग।
घटना शुक्रवार की है। यूपी में बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वैवाहिक कार्यक्रम था। यहां दूल्हा गया तो था बारात लेकर दुल्हन लेने ससुराल लेकिन वहां से सीधा सरकारी ससुराल पहुंच गया। मामला था मामूली था लेकिन बात बड़ी हो गई। दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया।
प्रदेश में चर्चा का विषय बना मामला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों के विवाद करने के बाद दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बारात बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूल्हे सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बलिया में खूनी तांडव: पत्नी से विवाद का ऐसा खौफनाक अंत; मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल की करतूत, प्रसूता और जुड़वा बच्चों की मौत के बाद शव टॉयलेट में छिपाया, फिर…
Video: ‘गिरफ्तार करने की औकात नहीं!’, जब सरेआम सांसद के पैरों में गिर पड़े दरोगा; बलिया में बवाल, वीडियो वायरल
एक रात, चार एनकाउंटर… बलिया में आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
कूलर के सामने बैठने को लेकर विवाद
पुलिस के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ा गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों द्वारा विवाद कर लिया गया। पहले कहासुनी हुई उसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस घटना के बाद दुल्हन प्रतिभा गुप्ता नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार दिया, और फिर दोनों पक्षों में भारी विवाद हो गया। जिसके बाद थाना पुलिस की नौबत आ गई।
दूल्हे समेत चार गिरफ्तार
थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के काफी प्रयास के बावजूद दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा हुकुम चंद जायसवाल, उसके बहनोई पंकज जायसवाल के साथ ही दुल्हन के पिता नन्द जी गुप्ता और उसके भाई राजेश गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Bride refused to marry after a dispute over sitting in front of the cooler
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














