Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जमानत मिली है…बरी नहीं हुए हैं! आ गया उस BJP विधायक का बयान…जिसके लपेटे में फंसे हैं आजम खान

Uttar Pradesh News: रामपुर से भाजपा विधायक और आज़म खान के कट्टर विरोधी आकाश सक्सेना ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आजम खान को जमानत मिली है, वह बरी नहीं हुए हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 23, 2025 | 07:51 PM

आजम खान व आकाश सक्सेना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akash Saxena on Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। सपा नेता आज़म खान की रिहाई ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है और प्रतिक्रियाओं का तांता लगा हुआ है। इस बीच, रामपुर से भाजपा विधायक और आज़म खान के कट्टर विरोधी आकाश सक्सेना ने भी एक बयान जारी किया है।

लगभग दो साल बाद आज़म खान की जेल से ज़मानत पर रिहाई और अब रामपुर की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने जवाब दिया, “वह जो भी करेंगे, वह उनका अपना फैसला होगा। मैंने हमेशा न्यायपालिका का बहुत सम्मान किया है और उसके हर फैसले का सम्मान करता हूं।”

बेल मिली है बरी नहीं हुए हैं: सक्सेना

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि उन्हें जमानत मिली है, बरी नहीं किया गया है। उनकी पैरवी पहले भी बहुत जोरदार तरीके से होती रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वो आज़म खान नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए कृत्यों के खिलाफ और गरीब मुसलमानों की पैरवी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुसलमान पैदा कर रहे अपराधी, कोई डॉक्टर-इंजीनियर नहीं…भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के बयान से गरमाई राजनीति

मिस्टर योगी तैयार हो जाइए…अकबरुद्दीन ओवैसी ने CM आदित्यनाथ को दी खुली चुनौती, सामने आया VIDEO

‘जूते चाटने वाले कांग्रेस में…खाने वाले BJP में’, AIMIM नेता का मुसलमानों पर विवादित बयान, छिड़ गया घमासान!

धाराशिव ZP चुनाव रिजल्ट: भाजपा-शिवसेना का महा-धमाका, शरद पवार गुट का सूपड़ा साफ; जानें किसे मिली कितनी सीटें!

और क्या कुछ बोले भाजपा विधायक?

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने आगे कहा कि वह रामपुर के गरीब दलितों की पैरवी कर रहे हैं। वह रामपुर के उन गरीब और पिछड़े लोगों की वकालत कर रहे हैं जिनकी ज़मीनें आज़म खान ने अपने निजी फायदे के लिए जौहर विश्वविद्यालय में जबरन मिला ली थीं।

आजम खान डालेंगे चुनाव पर असर?

आज़म खान के जाने से यूपी के पंचायत और विधानसभा चुनावों पर क्या असर पड़ेगा? इस सवा के जवाब में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि आज़म खान का नाम अब ज्यादा मायने नहीं रखता। क्योंकि जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उनके द्वारा किए गए कामों से पूरी तरह वाकिफ है।

यह भी पढ़ें: ‘खान साहब’ सपा के साथ या बसपा से हो गई बात? अखिलेश ने किया क्लियर, रिहाई के बाद आजम का पहला रिएक्शन

उन्होंने कहा कि आज़म ने कैसे उन्होंने खुद को सरकार से ऊपर समझा और रामपुर में ऐसे-ऐसे काम किए जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। जनता को सीधा संदेश यही है कि हमें 10, 20 और 50 लोगों को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन 10, 20 और 50 लोगों का कोई ईमान या धर्म नहीं होता।

Bjp mla akash saxena statement on azam khan release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 07:51 PM

Topics:  

  • Azam Khan
  • BJP
  • Samajwadi Party
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.