-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Ncp Seat Distribution Will In Proportion To Strength Local Body Elections
‘जिसकी जितनी चादर उतना…’, अपने फैसले पर अडिग भाजपा, ताकत के अनुपात में ही होगा सीटों का बंटवारा
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महायुति में भी होड़ लगी हुई है। अजित पवार ने चिंतन शिविर के दौरान जोरदार मुकाबले के संकेत दिए है।

नागपुर न्यूज
Mahayuti Alliance: मनपा चुनाव में नागपुर सहित विदर्भ भर में महायुति में शामिल घटक दल राष्ट्रवादी अजित पवार गुट अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की मंशा जता रहा है। हाल ही में हुए चिंतन शिविर में पार्टी प्रमुख अजित पवार ने भी अपने कार्यकर्ताओं को यह कहकर दिलासा दी है कि नागपुर में अगर महायुति साथ लड़ी तो 2-4 सीटों से कुछ नहीं होने वाला है।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के अपने स्ट्राइक रेट का हवाला देते हुए यह भी कहा कि विदर्भ में एनसीपी को चाहने वाली जनता की संख्या लाखों में है। उसके बाद से राजनीतिक महकमे में चर्चा शुरू हो गई है कि पवार मनपा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने का दबाव बना रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यहां तो सीटों का बंटवारा पार्टियों की ताकत के अनुपात में ही होगा।
कुछ समय पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने एनसीपी द्वारा मनपा चुनाव में 40 सीटों की मांग पर सलाह दी थी कि जितनी बड़ी चादर है उतना ही पैर पसारना चाहिए। वहीं सहयोगी दलों का मानना है कि अपनी पार्टी के विस्तार का सभी को अधिकार है।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
संयुक्त एनसीपी से 1 ही नगरसेवक
बता दें कि मनपा में जहां भाजपा ने 108 सीटें जीतकर बीते चुनाव में तीसरी बार अपना कब्जा बरकरार रखा था वहीं संयुक्त राष्ट्रवादी पार्टी से केवल एक नगरसेवक चुनकर आया था। एनसीपी के टूटने के बाद अब वे शरद पवार पार्टी के साथ हैं और अजित पवार गुट का एक भी नगरसेवक नहीं है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रवादी की शहर में पकड़ नहीं है। भाजपा ने इस बार मनपा में 120 नगरसेवकों का टारगेट रखा हुआ है।
महायुति के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की स्थिति में इस टारगेट को प्राप्त करने के लिए वह 135 से 140 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में सहयोगी दलों एनसीपी अजित पवार गुट व शिंदे सेना के हिस्से में सम्मानजनक सीटें भी नहीं आ पाएंगी। सहयोगी दलों को यही बात परेशान कर रही है।
एनसीपी के तत्कालीन शहर अध्यक्ष ने विस व लोस चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत के लिए किये गए सहयोग का हवाला देते हुए अपनी पार्टी के लिए कम से कम 40 सीटों की मांग रखी थी। तभी से दोनों पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच टीका-टिप्पणी शुरू हुई थी।
विधानसभा चुनाव का समीकरण अलग
एनसीपी के आला नेताओं ने विधानसभा चुनाव में विदर्भ में मिलीं 7 सीटों में से 6 सीटें जीतने के स्ट्राइक रेट का तर्क देते हुए स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति में अपनी हिस्सेदारी की मांग कर दबाव बनाएगी लेकिन भाजपा किसी तरह के दबाव में आती नजर नहीं आ रही है। वह मनपा, जिला परिषद, नगर परिषद, पंचायत समितियों में एनसीपी के पदाधिकारियों व सदस्य संख्या के गणित के आधार पर ही अडिग रहने वाली है।
कहा जा रहा है कि नागपुर नहीं तो एनसीपी विदर्भ की उन विधानसभा सीटों में अपने अधिक से अधिक उम्मीदवारों को टिकट दिलाने का प्रयास कर सकती है जहां उसके विधायक चुनकर आए हैं और पालक मंत्री भी हैं। नागपुर में उसके पास कोई वजनदारी नहीं है। भाजपा का कहना है कि विधानसभा चुनावों का समीकरण स्थानीय निकाय चुनावों में काम नहीं करता। यहां स्थानीय फैक्टर काम करते हैं जिसमें एनसीपी सहित शिंदे सेना भी कमजोर हैं।
यह भी पढ़ें – ऐन त्योहार के वक्त ट्रेनें रद्द, बिहार में आंदोलन बना कारण, देशभर की रेल सेवाएं हुई प्रभावित
मित्रतापूर्ण लड़ाई के अधिक आसार
हालांकि महायुति में शामिल तीनों दलों के नेता आगामी सभी चुनाव गठबंधन कर ही लड़ने की बात कर चुके हैं लेकिन यह भी कहा है कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है और इसका निर्णय स्थानीय नेता ही करेंगे। इससे अधिक आसार यह बन रहे हैं कि तीनों दल स्वतंत्र रूप से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। यह मित्रतापूर्ण लड़ाई होगी और चुनाव परिणाम के बाद महायुति बनी रहेगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।
Bjp ncp seat distribution will in proportion to strength local body elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













