- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bjp Leader Jps Rathore Target Akhilesh Yadav In Rampur Uttarpradesh
भाजपा नेता जेपीएस राठौर ने क्यों कहा, अखिलेश के पेट में हो रहा दर्द…जानें पूरा मामला
भाजपा नेता जेपीएस राठौर ने रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पेट में रह-रहकर दर्द हो रहा है। 2047 की चिंता रही है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

जेपीएस राठौर और अखिलेश यादव।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘योगी के आठ साल बेमिसाल’ आयोजनों में भाजपा के तमाम नेता शामिल हो रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों गिना रहे हैं। इस दौरान स्वतंत्र प्रभार सहकारिता मंत्री और रामपुर के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा है।
भाजपा नेता ने कहा कि योगी सरकार के 8 साल सफलता पूर्वक पूरे होने से सपाइयों को परेशानी होना लाजमी है। वह खामियां निकलने में जुटे हैं और हम अपने काम में लगे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इन दिनों बेतुके बयान देते रहते हैं।
राठौर बोले- अखिलेश के पेट में दर्द हो रहा…
रामपुर पहुंचे जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख के पेट में अब रह-रहकर दर्द उठ रहा है। वह सोच रहे थे कि कि 2017 नहीं तो क्या हुआ 2022 में तो सपा ही सत्ता में आएगी लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। ऐसे में आठ से विपक्ष के मन में डर बैठने लगा है कि कहीं सच में 2047 तक इंतजार न करना पड़ जाए।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Employee Rules: MP के 5.50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मोहन सरकार बदलने जा रही है 2 पुराने नियम
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
जिन्हें सत्ता का लालच वहीं नाखुश
राठौर ने कहा कि प्रदेश लगातार विकास की राह पर अग्रसर है। केवल वही लोग परेशान और नाखुश हैं जिनको इस बात का मलाल है कि इस बार भी उनके हाथ में सत्ता नहीं आ पाई। बाकी प्रदेश की जनता योगी सरकार में किए गए कार्यों से खुश है। हालांकि सरकार को ऐसे लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
औरंगजेब विवाद पर ये बोले राठौर
भाजपा नेता राठौर ने कहा कि औरंगजेब बेहद क्रूर मुगल शासक था। उसका महिमामंडन करना किसी भी तरह से सही नहीं है। जो लोग उसके पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं उनको सोचना चाहिए कि देश को जिसने लूटा और हमारे वीर राजपूत राजाओं को धोखे से पकड़कर जुल्म किया, वह उनको कैसे महापुरुष बता दे रहे हैं। और यदि किसी ने गलती से ऐसा कहा तो कम से कम उसका साथ तो न ही दें। देश की जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी।
Bjp leader jps rathore target akhilesh yadav in rampur uttarpradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













