‘अखिलेश यादव सुधर जाओ वरना…’, DNA विवाद में भाजपा नेता ने दी सपा सुप्रीमो को गाली; सपा नेताओं में रोष
यूपी में डीएनए विवाद सोशल मीडिया से जमीन पर आ गया है। मामला शांत होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। आज भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा- अखिलेश यादव सुधर जाओ वरना, इसके बाद अपशब्द का प्रयोग किया।
- Written By: Saurabh Pal
अखिलेश यादव, भाजपा नेता रघुनंदन भदौरिया (फोटो- सोशल मीडिया)
कानपुरः उत्तर प्रदेश में DNA को लेकर चल रहा सियासी दंगल अब सड़क पर उतर गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के बीच शुरू जुबानी जंग में अब अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हो गए हैं। कानपुर में मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अब भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
DNA विवाद को लेकर कानपुर कैंट से पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया ने समर्थकों के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा- पुतला दहन कर संदेश दे दिया गया है। अब अगर अखिलेश को सीख आती है, तो ठीक है। नहीं तो इसके बाद सड़क छाप गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाएं भी शर्मसार हो गईं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सम्बंधित ख़बरें
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया भदौरिया के बयान का वीडियो वायरल होते ही सपा नेता ने रोष व्यक्त किया। सपा की तरफ से भदौरिया पर काउंटर अटैक करते हुए सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा कि पूर्व विधायक का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पीडीए के नेता अखिलेश यादव के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
विधायक बोले- आह्वान हुआ तो बता देंगे DNA
भाजपा नेता भदौरिया के बयान पर आक्रोशित सपा विधायक रूमी ने कहा कि डीएनए के नाम अखिलेश यादव के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। हमारे ने नेता ने हमें शांत रहने के लिए कहा है, अगर जरा सी छूट दे दी तो पता चल जाएगा कि किसका डीएनए क्या है।
सम्राट विकास ने भाजपाइयों को चेतावनी दी। कहा कि इस तरह की बातें दोबारा नहीं होनी चाहिएं। वरना सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे। हम मांग करते हैं कि कैंट के पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
