-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bijnor Car And Tempo Collided 7 People Died Including The Bride And Groom In Road Accident
UP : बिजनौर में भयंकर एक्सीडेंट, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 की मौत, निकाह कराकर टेंपो से लौट परिवार को कार ने मारी टक्कर
- Written By: राहुल गोस्वामी
बिजनौर जिले में देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर बीते शुक्रवार देर रात एक कार ने एक टैंपू को टक्कर मार दी जिससे एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बिजनौर: बेकाबू कार ने मारी टेंपो को टक्कर
बिजनौर: बिजनौर जिले में देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर बीते शुक्रवार देर रात एक कार ने एक टैंपू को टक्कर मार दी जिससे एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर धामपुर थाने के निकट बीते शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कार ने एक टैंपू से आगे निकलने के प्रयास में उसे पीछे से तेज टक्कर मार दी जिससे टैंपू काफी ऊंचा उछलकर बिजली के एक खंभे से टकरा गया।
घटना बाबत SP अभिषेक झा ने बताया कि कार की टक्कर लगने से टैंपू में सवार चार पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्ची सहित एक ही परिवार के छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि टैंपू चालक अजब सिंह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
#BijnorPolice
थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत सडक दुर्घटना में 07 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो जाने पर की जा रही कार्यवाही के संबंध मे पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर की बाइट । #UPPolice pic.twitter.com/PDbzQ46FEK — Bijnor Police (@bijnorpolice) November 16, 2024
मामले पर पुलिस ने बताया कि धामपुर के तीवडी़ गांव के विसाल (25) और खुशी (22) झारखंड में अपने निकाह के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ घर लौट रहे थे तभी यह भयंकर हादसा हुआ।
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं…सूर्या हत्याकांड पर गरजे CM योगी, कहा- दुर्जन के लिए मैं दुर्जन!
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश
दुल्हन के एक मैसेज ने काटा बवाल, बंद कमरे में हुई दूल्हे और बारातियों की कुटाई, जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस ने यह भी बताया कि मृतकों में नवविवाहित जोड़े के अलावा, दूल्हे के पिता खुर्शीद (65), खुर्शीद के साढू मुमताज (45), मुमताज की पत्नी रुबी (32) और बेटी बुशरा (10) शामिल है। पुलिस ने बताया कि ये लोग मुरादाबाद तक ट्रेन से आए थे और वहां से एक टैंपू के जरिए अपने गांव वापस जा रहे थे।
सिलसिलेवार समझें तो उक्त हादसा बिजनौर के थाना धामपुर के NH-74 पर हुआ जब एक परिवार बिहार से निकाह कराकर लौट रहा था। इन लोगों ने मुरादाबाद स्टेशन से टेंपो लिया जिसके बाद वो अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच ओवरटेक के चक्कर में क्रेटा कार चालक ने नियंत्रण को दिया और टेंपो को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपों के परखच्चे उड़ गए और दोनों गाड़िया सड़क किनारे खाई में गिर गईं।
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
SP अभिषेक झा ने SP अभिषेक झा बताया कि कार सवार सोहेल और अमन बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या, हादसे का कारण घना कोहरा प्रतीत होता है।
इधर इस दर्दनानक घटना का सुबे के CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना उन्होने की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bijnor car and tempo collided 7 people died including the bride and groom in road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
Jul 03, 2026 | 02:34 PMअहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
Jul 03, 2026 | 02:30 PMAadhaar Mobile Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे नए ऐप से ऐसे करें अपडेट
Jul 03, 2026 | 02:29 PMचंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
Jul 03, 2026 | 02:28 PMपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMनया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
Jul 03, 2026 | 02:25 PMये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














