- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Jhansi Fire Incident Pm Modi Expressed Grief Rs 5 Lakh Each To The Parents Of The Dead Children And Rs 50000 Each To The Families Of The Injured
झांसी अग्निकांड : PM मोदी ने जताया शोक, मृत शिशुओं के माता-पिता को 5-5 लाख रुपए तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की सहायता
झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में भयंकर आग लगने से कम से कम 10 शिशुओं की मौत हो गई जबकि 16 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना दुख जताया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

झांसी अग्निकांड पर PM मोदी ने जताया शोक
झांसी: जहां बीते शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में भयंकर आग लगने से कम से कम 10 शिशुओं की मौत हो गई जबकि 16 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना दुख जताया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड घटना में मरने वाले नवजात शिशुओं के माता-पिता को 5-5 लाख रुपए तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जा रही है।
Uttar Pradesh’s Jhansi Medical College fire tragedy: On the instructions of the Chief Minister, assistance of Rs 5 lakh each is being provided to the parents of the newborn babies who died in the incident and Rs 50,000 each to the families of the injured from the Chief Minister’s… — ANI (@ANI) November 16, 2024
आज इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।”
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की… — PMO India (@PMOIndia) November 16, 2024
जानकारी दें कि, इस घटना की जानकारी लेने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं ब्रजेश पाठक ने यहां कहा कि, बीते फरवरी में यहां फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। वहीं जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। ये घटना कैसे हुई और क्यों हुई, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नवजात शिशुओं के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from Jhansi Medical College, where a massive fire broke out in the Neonatal Intensive Care Unit (NICU) last night. The fire claimed the lives of 10 newborns pic.twitter.com/IL8gjieJOK — ANI (@ANI) November 16, 2024
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि, “स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। फिलहाल 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है, 7 की पहचान हो गई है, 3 की पहचान अभी बाकी है। यदि आवश्यक हुआ तो डीएनए परीक्षण किया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अंदर शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। हम लापता नवजात शिशुओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित करेंगे। मैं स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और हम प्रभावित परिवार के साथ हैं।”
वहीं हादसे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने आज कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद ही दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि। आग का कारण ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला ही बनता है या फिर खराब क्वॉलिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का। इस मामले में सभी जिम्मेदार लोगों पर जरुरी दंडात्मक कार्रवाई हो।
झांसी अग्निकांड पर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि। दिर रात झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया था कि अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई (NICU) में दस बजकर 45 मिनट पर संभवत: शार्ट सर्किट से आग लग गयी थी। BURX NICU के बाहरी हिस्से में मौजूद सभी बच्चों को और अंदर मौजूद कुछ बच्चों को निकाल लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में झुलसे बच्चों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।
Jhansi fire incident pm modi expressed grief rs 5 lakh each to the parents of the dead children and rs 50000 each to the families of the injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMSummer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
May 23, 2026 | 06:27 PMBakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
May 23, 2026 | 06:25 PMCBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
May 23, 2026 | 06:22 PMमंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













