- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Biggest Fraud Of Uttar Pradesh 4 5 Crore Salary Scam In 6 Districts X Ray Technician Arpit Singh
यूपी का सबसे बड़ा नटवरलाल! 9 सालों में 6 जिलों से उठाई 4.5 करोड़ सैलरी, हिल गया डिप्टी सीएम का महकमा
Biggest Fraud of UP: यूपी स्वास्थ्य विभाग में 2016 में हुई एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती में हुए घोटाले से हड़कंप मचा हुआ है। यहां एक ही नाम से कई जगहों पर फर्जी नियुक्तियों का मामला सामने आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

अर्पित सिंह व एफआईर कॉपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसने पूरे महकमा-ए-सेहत में हड़कंप मचा दिया है। यहां सरकार को चकमा देकर एक ही नाम और पहचान के युवक ने 6 जिलों में नौकरी करते हुए 9 साल तक सैलरी ली और मामले का खुलासा होते ही फुर्र हो गया।
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 2016 में हुई एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती में हुए घोटाले से हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि एक ही नाम से कई जगहों पर फर्जी नियुक्तियां की गईं, जिससे विभागीय अधिकारी भी हैरान हैं। अब विभागीय जांच के साथ-साथ सरकारी एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं, बांदा के सीएमओ विजेंद्र कुमार ने पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
6 जिलों में बना एक्स-रे टेक्नीशियन
जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार पुत्र अर्पित सिंह नाम के इस व्यक्ति ने बांदा समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक्स-रे टेक्नीशियन की नौकरी हासिल की। बताया जाता है कि उसने हर जगह अलग-अलग आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा किए थे। हर जगह नौकरी करते हुए उसने वेतन भी उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
विरार में दोहरा हत्याकांड: शादी से इनकार पर प्रेमी का खूनी खेल, प्रेमिका और उसकी मां की बेरहमी से हत्या
यवतमाल: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नांदेड़ से गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया था जाल
यवतमाल: पत्नी के साथ अफेयर का था संदेह; सोते हुए युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
8 महीने से नरैनी में कर रहा था काम
बांदा के नरैनी स्थित सीएचसी में अर्पित सिंह नाम का एक व्यक्ति करीब 8 महीने से एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहा था। उसने यहां से वेतन भी उठाया और अचानक फरार हो गया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब शासन ने जांच शुरू की और सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई।
शासन स्तर पर होगी कार्रवाई: CMO
नरैनी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और उन्होंने सीएमओ को पूरी जानकारी दे दी है। सीएमओ के अनुसार, शासन के निर्देश पर जांच कराई गई है और इसकी पूरी दस्तावेज फाइल और जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई शासन स्तर पर होगी।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, दो छात्रों के बीच हुई फायरिंग, एक की मौत
9 साल, 6 जिले और 4.5 करोड़ रूपये
बताया जा रहा है कि अर्पित सिंह नाम के अलग-अलग लोगों ने बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली में एक्स-रे टेक्नीशियन की नौकरी हासिल की। इन सभी ने अलग-अलग आधार कार्ड, पते और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके नियुक्ति पाई और फिर सालों तक सरकारी सेवा में रहते हुए साढ़े चार करोड़ रुपये का वेतन लिया।
Biggest fraud of uttar pradesh 4 5 crore salary scam in 6 districts x ray technician arpit singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Crash: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 922 और निफ्टी 302 अंक गिरा, निवेशक हुए परेशान
Apr 30, 2026 | 09:54 AMNagpur News: नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, ATS-NDRF जांच में जुटी
Apr 30, 2026 | 09:47 AMNitesh Rane का अमरावती दौरा रद्द, अचलपुर में सभा के बिना लौटे समर्थक, दुकानदारों में गुस्सा
Apr 30, 2026 | 09:44 AMगलत मैप जारी कर फंसी नेपाल एयरलाइंस, कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, विरोध बढ़ने के बाद डिलीट की पोस्ट
Apr 30, 2026 | 09:44 AMसुविधाएं पूरी, सेवा अधूरी- बेलोरा एयरपोर्ट पर उठे सवाल, उड़ान के इंतजार में अमरावती
Apr 30, 2026 | 09:43 AMIran US Conflict: अमेरिका की ‘समुद्री डकैती’ पर भड़का तेहरान, दी सैन्य कार्रवाई की सीधी धमकी
Apr 30, 2026 | 09:34 AMनागपुर ग्राम पंचायत उपचुनाव, हिंगना में भाजपा को झटका; कई सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
Apr 30, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

Exit Poll: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इसका इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














