ग्रेटर नोएडा: दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, दो छात्रों के बीच हुई फायरिंग, एक की मौत

Greater Noida के एक हॉस्टल में दो छात्रों के बीच हुई फायरिंग में की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
ग्रेटर नोएडा: दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, दो छात्रों के बीच हुई फायरिंग, एक की मौत
ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में दो छात्रों के बीच चली गोली (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

A Gunshot Occurred At Vidya Vihar Hostel : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित विद्या विहार हॉस्टल में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कॉलेज के हॉस्टल के कमरे के अंदर गोलियां चलीं की आवाज आई। यहां दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। इस घटना में एक एमबीए (MBA) छात्र की मौत हो गई जबकि, दूसरा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में आंध्र प्रदेश निवासी छात्र दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त और सहपाठी आगरा निवासी देवांश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल देवांश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों छात्र पीजीडीएमए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से हॉस्टल में एक ही कमरे में रह रहे थे।

दोनों आपस में घनिष्ठ दोस्त थे

पुलिस के मुताबिक, दोनों आपस में घनिष्ठ दोस्त थे। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है और शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पहले एक छात्र ने दूसरे पर गोली चलाई और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया।

मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

मौके से पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। कमरे की दीवारों पर भी गोली के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी झगड़े के बाद गोली चलने का लग रहा है। हालांकि असली कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम और पुलिस की विशेष जांच इकाई को लगाया गया है।

हॉस्टल के छात्रों में डर का माहौल

इस वारदात के बाद हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों में डर और दहशत का माहौल है। छात्र इस घटना के बाद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार हथियार हॉस्टल के अंदर कैसे पहुंचा? मैनेजमेंट और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com