पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
Uttar Pradesh Crime News: यूपी एसटीएफ ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में पूर्वांचल के कुख्यात और 1.65 लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। भानु प्रताप सिंह पर 40 से अधिक मामले दर्ज थे।
- Written By: अक्षय साहू
कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP STF Encounter Bhanu Pratap Singh: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार तड़के एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। एटीएस ने 1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। भानु प्रताप सिंह कई संगीन मामलों में वांक्षित था, उस पर 40 से अधिक हत्या, रंगदारी, डकैती और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामले दर्ज थे।
जानकारी के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस गोरखपुर पुलिस और अम्बेडकरनगर पुलिस में कई मामले दर्ज थे। अपराधी सुपारी किलिंग के लिए पूर्वांचल के इलाके में बदनाम थी। पुलिस ने उस पर अलग-अलग मामलों में कुल एक लाख 65 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मुठभेड़ में भानु प्रताप सिंह बुरी तरह घायल हो गया था, पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अयोध्या में मुठभेड़ के बाद मौत
जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह पर गोरखपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 1 लाख 65 हजार रूपये का ईनाम रखा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को उसके अयोध्या में छिपी होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने पहुंची, और घेराबंदी करनी शुरू की, खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रबाई में फायरिंग की, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Agra: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा; होटल में डील करते तस्कर गिरफ्तार, 10 तेंदुओं की खाल बरामद
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
राम भक्त रूठे! चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में सन्नाटा, 80% तक कारोबार ठप; 51 हजार देने वाले चढ़ा रहे सिर्फ ₹51
पुलिस एनकाउंटर के बाद उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भानु प्रताप कालम्बा आपराधिक रहा है, वह पिछले कई सालों से फरार चल रहा था और कोर्ट से भी लगातार गैरहाजिर चल रहा था। पूर्वांचल के इलाके में वह सुपारी किलर के रूप में बदनाम था। पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक वह गोरखपुर का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें- वर्धा में पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वायरल, पति समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज
पुलिस ने जारी किया बयान
उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि, भानु प्रताप सिंह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के 40 से अधिक मामलों में वांछित था। एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में भानु प्रताप सिंह घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
