Agra: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा; होटल में डील करते तस्कर गिरफ्तार, 10 तेंदुओं की खाल बरामद
Wildlife Smuggling: वन विभाग, वाइल्ड लाइफ टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तेंदुओं की खाल की तस्करी का खुलासा करते हुए वैगनआर कार से 10 तेंदुओं की खाल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
10 तेंदुओं की खाल बरामद (फोटो नवभारत)
Leopard Skin Smuggling Agra: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। थाना सैंया क्षेत्र के तेहरा स्थित राजपूताना होटल में तेंदुओं की खाल की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने पर वन विभाग, वाइल्ड लाइफ टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर आरोपियों को धर दबोचा।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों की वैगनआर कार की तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के पैकेट में छिपाकर रखी गई 10 तेंदुओं (लियोपार्ड) की खाल बरामद हुईं।
मुरैना से तेंदुओं की खाल लाकर आगरा में डील करते थे आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी और मुरैना से तेंदुओं की खाल लाकर आगरा में उनकी डील करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी होटल में कमरा लेकर ठहरते थे और वहीं सौदा तय करते थे, जिससे होटल संचालकों को भी भनक नहीं लगती थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद संयुक्त टीम ने पूरी योजना के साथ छापा मारकर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
मथुरा में गौशाला पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, चौकीदार को बंधक बनाकर 10-12 गोवंश लेकर हुए फरार
आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई
कोलकाता एयरपोर्ट पर बैग के अंदर मिले बैंकॉक से लाए जा रहे 707 ‘खतरनाक’ कछुए, यात्री कस्टम विभाग की गिरफ्त में
यह भी पढ़ें- मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल

बरामद खालें संरक्षित वन्यजीव तेंदुए की हैं
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद खालें संरक्षित वन्यजीव तेंदुए की हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई, इसे किसे बेचा जाना था और इस अवैध नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का पहले भी वन्यजीव तस्करी से कोई आपराधिक संबंध रहा है या नहीं।
इस कार्रवाई के बाद वन्यजीव तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका गहरा गई है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।
