UP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की हो चुकी है।
- Written By: वंदना शर्मा
बस एक्सीडेंट की सांकेतिक तस्वीर ( सोर्स सोशल मीडिया )
Behraich Bus And Truck Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की हो चुकी है, जबकि दस अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से रुपईडीहा जा रही सवारियों से भरी रोडवेज बस को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें हरदी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां 3 यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस लखनऊ से बहराइच होते हुए रुपईडीहा जा रही थी। भगवानपुर चौराहे के करीब सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
इटावा में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- बबुआ के पास विकास के लिए समय नहीं था
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
यह भी पढें: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक हुआ बड़ा हादसा, दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार!
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत चौधरी ने बताया कि अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हुए है। इनमें से तीन की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बहराइच पुलिस ने भी जानकारी देते हुए कहा कि हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर रह कर स्थिति की जांच में लगे हुए है। साथ ही हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
