- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Demoted The Inspector And Outpost Incharge In Bahraich
बहराइच में चौकी इंचार्ज बन गए SI और सब इंस्पेक्टर को बना दिया सिपाही, जानें पुलिस महकमे में डिमोशन का नियम
- Written By: Saurabh Pal
बहराइच में पुलिस कर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने डिमोशन कर दिया है। जिसके बाद से पूरे पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बहराइच में एक चौकी इंचार्ज को इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर को सिपाही बना दिया है।

इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज का डिमोशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस कर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने डिमोशन कर दिया है। जिसके बाद से पूरे पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बहराइच में एक चौकी इंचार्ज को सब इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर को सिपाही बना दिया है। इस कार्रवाई की बहराइच ही नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा है।
बता दें कि यह मामला जिले के जरवला रोड थाने का है। फरवरी, 2024 में इस थाने में इंस्पेक्टर विनोद राय थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसी थाने में विनोद राय के साथ दरोगा मोहम्मद असलम चौकी इंचार्ज थे। इस बीच जरवल कस्बे में दबंगों द्वारा कुछ लोगों की जमीन पर जबरिया कब्जा किया जा रहा था। मामले में बहराइच पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज से जानकारी मांगी तो दोनों पुलिस कर्मियों ने गोल-मटोल जवाब दिया।
ये भी पढें- ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष को कोर्ट ने दिया झटका, एडिशनल ASI सर्वे की मांग वाली याचिका खारिज
सम्बंधित ख़बरें
UP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार
गाजियाबाद में टायर रबर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, राहत बचाओ अभियान में जुटी दमकल विभाग
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, CM योगी ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीएम योगी के जन्मदिन का भव्य जश्न, संगम नगरी में आरती और काशी में 54 किलो लड्डू केक ने खींचा ध्यान
मामले में दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा दिया गया जवाब एसपी को संदिग्ध लगा तो उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच करवाई। जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों की पोल पट्टी खुल गई। इसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर और दरोगा को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जांच के बाद इंस्पेक्टर और दरोगा को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया। इन दोनों को नियमानुसार प्रमोशन मिला था।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंस्पेक्टर विनोद राय को दरोगा जबकि दरोगा मोहम्मद असलम को सिपाही पद पर वापस भेज दिया गया है। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने जमीन कब्जा के मामले में उच्च अधिकारियों को गुमराह किया।
डिमोशन का नियम
बता दें कि इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस महकमें बहुत कम की जाती है। हालांकि ये कार्रवाई पुलिस अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस अधिनियम धारा -7 के तहत पुलिस अधिकारियों को डिमोट किया जा सकता है। इसमें एक समयमान के अंदर डिमोशन, वेतन वृद्धि रोकना और प्रमोशन रोकने का नियम है। ऐसी कार्रवाई ज्यादातर तब की जाती है, जब पुलिस अधिकारी आचरण ठीक न हो, इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई की श्रेणी में रखा गया है।
Sp demoted the inspector and outpost incharge in bahraich
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे सड़क हादसे में मृत एसी तकनीशियन के परिवार को मिलेगा 54.62 लाख रुपये मुआवजा, MACT ने जारी किया आदेश
Jun 10, 2026 | 10:42 AMUP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार
Jun 10, 2026 | 10:42 AMNewspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Jun 10, 2026 | 10:36 AMभंडारा में 184 पुलों और 461 सरकारी भवनों का तकनीकी ऑडिट पूरा, मानसून के लिए प्रशासन सतर्क
Jun 10, 2026 | 10:31 AMFIFA World Cup से पहले जर्मनी के लिए आई राहत भरी खबर, चोट से उबरकर मैदान पर वापस लौटे मैनुअल नूएर
Jun 10, 2026 | 10:26 AMनवभारत संपादकीय: बंगाल से दिल्ली तक बवाल, सांसदों की बगावत ममता का नया संकट
Jun 10, 2026 | 10:22 AMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Jun 10, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM













