Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिस पत्नी के कत्ल की दर्ज हुई FIR, वो राजस्थान में निकली जिंदा; जानिए एक OTP से कैसे पलट गई पूरी बाजी

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में जिस महिला की हत्या का मामला दर्ज था, वह दो साल बाद राजस्थान में जिंदा मिली। आधार अपडेट के दौरान आए एक ओटीपी ने मौत का रहस्य सुलझा दिया।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 11, 2026 | 01:31 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Basti Murder Case Mystery: बस्ती जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस और कानून को हैरत में डाल दिया है। जिस महिला की ‘हत्या’ के आरोप में उसके मायके वालों पर मुकदमा चल रहा था, वह दूसरे राज्य में अपनी नई गृहस्थी बसा चुकी थी। देखिए, कैसे एक डिजिटल मैसेज ने ‘मुर्दा’ को जिंदा कर दिया।

यह मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव का है। यहां रहने वाले संदीप की शादी 14 मई 2017 को प्रियंका नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद करीब सात साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा और उनका एक बेटा भी हुआ। हालांकि, वक्त के साथ रिश्तों में कड़वाहट आने लगी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। 1 जुलाई 2024 को विवाद इतना बढ़ा कि प्रियंका घर से गहने लेकर अपने मायके चली गई, जिसके बाद वह और उसका बेटा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए।

सरयू किनारे सुसाइड का फैसला और नया मोड़

प्रियंका अपने बेटे को लेकर आत्महत्या के इरादे से अयोध्या पहुंची। वह सरयू नदी में कूदकर अपनी जान देने वाली थी, तभी राजस्थान से दर्शन करने आए मंगलचंद्र नामक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। मंगलचंद्र ने न केवल प्रियंका की जान बचाई, बल्कि उसे समझा-बुझाकर मरने का इरादा त्यागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रियंका, मंगलचंद्र के साथ राजस्थान चली गई और वहां दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी के अफेयर का खौफनाक अंजाम! पति की हत्या के बाद लाश के टुकड़े कर फेंका, अंगूठी से खुला राज

मैहर में बाहुबली विधायक के लिए टूटे नियम, राजा भैया ने गर्भ गृह में की शस्त्र पूजा, मचा हंगामा

Govandi: ‘गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड और वो’, 19 साल की लड़की की हत्या, लव ट्राइंगल बना जानलेवा

गांधी बापू पर निबंध लिखने वाले रेप के दोषी की कम हुई सजा, 5 साल की बच्ची के साथ की थी दरिंदगी

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई हत्या की FIR

इधर बस्ती में संदीप अपनी पत्नी और बच्चे की तलाश में भटकता रहा। उसे शक हुआ कि उसके ससुराल वालों ने ही जेवर के लालच में प्रियंका और बच्चे की हत्या कर दी है और लाश को ठिकाने लगा दिया है। जब पुलिस ने उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया, तो संदीप ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर 4 नवंबर 2024 को प्रियंका के माता-पिता, चचेरी बहन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का संगीन मामला दर्ज कर लिया गया।

आधार कार्ड का वो ‘फिल्मी’ ओटीपी और पुलिस की दबिश

करीब दो साल तक पुलिस महिला को ढूंढती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच राजस्थान में रह रही प्रियंका ने अपनी पुरानी पहचान छिपाने और नया पता अपडेट कराने के लिए एक आधार सेंटर जाने का फैसला किया। जैसे ही उसने आधार अपडेट के लिए अपना पुराना आधार नंबर सिस्टम में डाला, उसके पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) चला गया। वह मोबाइल नंबर आज भी संदीप के पास सक्रिय था। ओटीपी देखते ही संदीप को माजरा समझ आ गया और उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

रिश्तों का कड़वा अंत: बेटे ने पिता को पहचानने से किया इनकार

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से प्रियंका की लोकेशन राजस्थान में ट्रेस की और उसे बरामद कर बस्ती ले आई। जब पुलिस स्टेशन में संदीप का अपनी पत्नी और बेटे से सामना हुआ, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण और भावुक हो गया। संदीप ने प्रियंका को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और केवल अपने बेटे की कस्टडी मांगी।

यह भी पढ़ें: लंदन के किंग्सबरी स्कूल में खौफनाक वारदात, छात्र ने अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाकर साथियों को मारा चाकू

लेकिन कहानी में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब बेटे ने न केवल संदीप के साथ जाने से मना कर दिया, बल्कि उसे अपना पिता मानने से भी इनकार कर दिया। एएसपी श्यामकांत के अनुसार, महिला के जिंदा मिलने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए हैं और अब बच्चे की कस्टडी को लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Basti dead wife found alive rajasthan after two years aadhar otp mystery solved

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.