महाराष्ट्र का दूसरा अशोक खरात! Nashik के बिजसमैन के टैबलेट से निकले 200 अश्लील वीडियो
Nashik Businessmen Tablet Theft: नासिक के सतपुर में एक व्यापारी का टैबलेट चोरी होने के बाद बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है। चोरों ने 200 अश्लील वीडियो के बदले 12 लाख की फिरौती मांगी।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nashik Businessmen Blackmailing Case: महाराष्ट्र के नासिक में इन दिनों अपराध की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी लोग ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात के मामले की चर्चा कर ही रहे थे कि शहर में एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। इस बार मामला किसी धोखाधड़ी का नहीं, बल्कि डिजिटल डेटा और ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक संभावित ‘बड़े सेक्स स्कैंडल’ का है।
चोरी हुआ टैबलेट और खुला राज
घटना नासिक के औद्योगिक क्षेत्र सतपुर की है। यहां के एक जाने-माने व्यापारी के दफ्तर से हाल ही में एक टैबलेट चोरी हो गया। शुरुआत में यह एक साधारण चोरी लग रही थी, लेकिन जब चोरों ने व्यापारी को कॉल करना शुरू किया, तो मामले ने खतरनाक मोड़ ले लिया। चोरों के हाथ टैबलेट में मौजूद वह डेटा लग गया था जिसे व्यापारी ने निजी रखा था।
ब्लैकमेल कर मांगी 12 लाख की फिरौती
नासिक पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे व्यापारी के पास एक अज्ञात कॉल आया। कॉलर ने कहा, “शाम 7 बजे तक 50 हजार रुपये लेकर आओ और अपना टैबलेट ले जाओ।” घबराया हुआ व्यापारी जब अपने दफ्तर पहुंचा, तो उसे टैबलेट गायब मिला। इसके कुछ देर बाद चोरों ने दोबारा फोन किया, लेकिन इस बार रकम 50 हजार से बढ़कर 12 लाख रुपये हो गई थी। चोरों ने धमकी दी कि टैबलेट में व्यापारी और उसकी महिला मित्र के लगभग 200 अश्लील वीडियो और निजी तस्वीरें हैं, जिन्हें वे इंटरनेट पर वायरल कर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
समंदर बनी मुंबई! रेड अलर्ट के बीच कुर्ला टर्मिनस पर भरा घुटनों तक पानी, घर से निकलने से पहले पढें यह रिपोर्ट
मुंबई की भारी बारिश भी क्यों नहीं रोक पाई लोकल ट्रेनों का पहिया? CPRO ने दी पूरी जानकारी
क्या आपकी ब्यूटी क्रीम में ज़हर है? महाराष्ट्र FDA ने इन तीन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई तत्काल रोक
Nashik पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए सतपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जाल बिछाया और व्यापारी को फिरौती की 10,000 रुपये की पहली किस्त लेकर भेजने को कहा। जैसे ही आरोपी पैसे लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश बकरे, प्रकाश पानपाटिल, सूरज गवई और श्रीपत शिंदे के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के इन जिलों में आसमानी आफत! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
क्या यह एक बड़ा सेक्स स्कैंडल है?
पुलिस की शुरुआती जांच में टैबलेट से 150 से 200 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह केवल एक व्यक्ति का निजी मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है। शिकायतकर्ता व्यापारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में वीडियो का होना किसी बड़े स्कैंडल की ओर इशारा कर रहा है।
