यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, पीले पंजे की चपेट में आए तौकीर रजा के करीबी आरिफ की 15 दुकानें और 2 शोरूम

UP News: बरेली में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हुआ है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ की दो अवैध संपत्तियों ध्वस्त कर दिया है। 
bareilly news
मौलाना तौकीर रजा के करीबी का तीन मंजिला शोरूम; 16 दुकानें जमींदोज, फोटो- सोशल मीडिया
Updated on

Bulldozer Action in Meerut: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए दंगे को भड़काने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर BDA का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार सुबह BDA ने आरिफ की पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर स्थित दो अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मौलाना तौकीर रजा पर इस साल 26 सितंबर को हुए दंगे को भड़काने का आरोप है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने आरिफ की अवैध मार्केट और शोरूम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे, BDA ने आरिफ की पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में स्थित दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत फैल गई।

भारी पुलिस बल की तैनाती में हुआ एक्शन

किसी भी अव्यवस्था या विरोध को रोकने के लिए, BDA की टीम के अवैध निर्माण ढहाने पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान स्थानीय लोग दूर खड़े होकर कार्रवाई को होते देखते रहे।

बिना नक्शा स्वीकृत कराए हुआ था निर्माण

BDA उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में बनी पूरी मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था। जांच में निर्माण अवैध पाए गए। ध्वस्त किए गए परिसरों में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई अन्य दुकानें संचालित हो रही थीं।

15 दुकानें और 2 शोरूम ध्वस्त

अवैध निर्माण पाए जाने के बाद, BDA ने पहले 11 अक्टूबर को दोनों परिसरों को सील कर दिया था। शनिवार को BDA ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई। इससे पहले भी आरिफ के फहम लान, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है। जेसीबी की एक के बाद एक चोट से दीवारें गिरनी शुरू हो गईं।

Navbharat Live
navbharatlive.com