Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखीमपुर में बार संघ के अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, चुनाव रद्द

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट की गई। दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 09, 2024 | 06:27 PM

लखीमपुर में बीजेपी विधायक की पिटाई (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट की गई। दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, लखीमपुर खीरी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव हो रहा था। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा और बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव निरस्त कर दिया है। हालांकि विधायक की पिटाई करने वाले पर अब तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:-  कुंभ मेले में ड्यूटी के लिए खोजे जा रहे हैं पुलिसकर्मी, हर एक के अंदर होनी चाहिए ऐसी क्वालिटी

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच भड़के अवधेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के सामने ही विधायक योगेश वर्मा पर खुलेआम हमला बोल दिया।

लखीमपुर खीरी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में विधायक की पिटाई के बाद चुनाव हुआ निरस्त.
निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव रद्द करके की घोषणा की। विधायक की पिटाई करने वाले पर अब तक एफआईआर नहीं https://t.co/qJBDljMtRg
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) October 9, 2024

इसके बाद अन्य वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान जब विधायक और उनके साथी बार एसोसिएशन अध्यक्ष की तरफ झपटे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और शहर के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सामने जमकर हंगामा हुआ।

घटना के बाद क्या बोले विधायक

इस घटना के बाद विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव है, भाजपा कार्यकर्ता पर्चा लेने आए थे। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। सबसे पहले व्यापार मंडल नेता राजू अग्रवाल को पीटा गया, उनका पर्चा फाड़ दिया गया। जब मैं उनसे मिलने पहुंचा तो वकील अवधेश सिंह ने मुझ पर भी हमला कर दिया। विधायक ने कहा कि अवधेश सिंह ने मुझ पर हाथ डाला है, इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मेरे साथ जब घटना हुई तो प्रशासन सक्रिय हो गया। अवधेश सिंह एंड कंपनी लोगों के पर्चा फाड़ रही है।

अवधेश सिंह ने भी लगाए आरोप

वहीं अवधेश सिंह ने विधायक पक्ष पर वोटर लिस्ट फाड़ने और मनमानी कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से ही तनाव और आरोप-प्रत्यारोप चल रहा था। आज सुबह जब दोनों पक्षों के लोग बैंक के सामने एकत्र हुए तो कहासुनी मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें:-  DSP जियाउल हक हत्याकांड : आज 11 साल बाद होगा इंसाफ, घटना से हिल गयी थी अखिलेश सरकार, राजा भैया पर भी गिरी थी गाज

Bar association president slapped bjp mla yogesh verma in lakhimpur video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 06:27 PM

Topics:  

  • BJP
  • Lakhimpur Kheri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.