- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Balrampur Road Accident Five Killed Seven Seriously Injured
सड़क पर मौत का तंडव, बलरामपुर में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
NH 730 पर कार-ट्रक टक्कर में 5 बारातियों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया है और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

बलरामपुर में सड़क हादसा (Image- Social Media)
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास NH 730 पर सुबह करीब 8 बजे हुई, जब एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग गोंडा जिले के धानेपुर क्षेत्र से श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने के लिए गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। कार में सवार सभी लोग धानेपुर क्षेत्र के ही रहने वाले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किया।
सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सीएम योगी घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़
नेपाल में कांपी धरती, कोशी प्रांत में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, स्थानीय लोगों में दहशत
राजनाथ सिंह से भी ज्यादा सुरक्षा अखिलेश यादव को मिल रही, मायावती को NSG सिक्योरिटी, UP सरकार का दावा
मिशन 1 ट्रिलियन डॉलर: योगी का सिंगापुर-जापान दौरा; गूगल और सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा करार
लखनऊ में चलती बस में भीषण आग, पांच जिंदा जले, VIDEO में देखें भयावह मंजर
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि NH 730 पर अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं, और सड़क सुरक्षा के लिए बेहतर उपायों की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि कार सवार गोंडा से श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बारात गए थे। बारात से लौटते वक्त वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Balrampur road accident five killed seven seriously injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महादेव की भक्ति में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में विश मांगती नजर आईं रवीना टंडन की बेटी
Feb 22, 2026 | 02:29 PMछत्रपति संभाजीनगर: प्रचार की कमी से योजना फीकी, 40 पद स्वीकृत, चयन केवल 24-विदेशी छात्रवृत्ति पर सवाल
Feb 22, 2026 | 02:29 PMतमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़
Feb 22, 2026 | 02:26 PMमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ का काम अंतिम चरण में, अब 30 मिनट पहले पहुंचेंगे, जानें टोल का नया नियम
Feb 22, 2026 | 02:22 PMविश्वशांति बुद्ध विहार बनेगा वैश्विक संवाद का केंद्र, 70 साल बाद शहर में अंतरराष्ट्रीय धम्म सम्मेलन
Feb 22, 2026 | 02:16 PMजयपुर की गुलाबी खूबसूरती से प्रभावित हुए चीन के राजदूत शू फेइहोंग, साझा की खास तस्वीरें
Feb 22, 2026 | 02:14 PMसमृद्धि महामार्ग का होगा विस्तार! सेलडोह से चंद्रपुर तक बनेगा 204 किमी का नया एक्सप्रेसवे, जानें पूरा रूट
Feb 22, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













