- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ballia Will Soon Get Modern Depot Workshop Minister Dayashankar Singh
बलिया को जल्द मिलेगा आधुनिक डिपो कार्यशाला: मंत्री दयाशंकर सिंह
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने परिवहन निगम (Transport Corporation) के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनपद बलिया (Ballia) का डिपो कार्यशाला (Depot Workshop) जल जमाव से मुक्त हो। परिवहन मंत्री और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में बलिया डिपो कार्यशाला सुधार कार्य का आगणन क्षेत्रीय प्रबंधक उ.प्र. परिवहन निगम आजमगढ़ और अधिशासी अभियन्ता (पूर्व) द्वारा तैयार करके मुख्यालय अनुमति हेतु भेजा गया। मुख्यालय ने 351.86 लाख रुपए के इस प्रस्तावित बजट को अपनी अनुमति प्रदान कर दी है और इसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिससे कि जल्द से जल्द बलिया डिपो कार्यशाला का नवीनीकरण किया जा सके।
संजय कुमार ने बताया कि बलिया जनपद से लगभग 30 कि.मी. पर बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर मौजा जीरा मस्ती में परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला स्थित है। उन्होंने बताया कि पानी निकलने के सारे मार्गों पर कार्यशाला के चारों तरफ कालोनी का निर्माण हो जाने के कारण जल जमाव की स्थिति बन जा रही है। जल बहाव का मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण बरसात हो जाने पर पूरे कार्यशाला प्रांगण में दो-ढाई फुट पानी भर जाता है, जो काफी समय में सूखता है। जिसके कारण कार्यशाला का कार्य महीनो बाधित होता है। उन्होंने बताया कि बसों की नियमित चेकिंग न हो पाने से वाहनों को मार्ग पर पर भेजने में कठिनाई आती है, फलस्वरूप कार्यशाला कार्मिकों और जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Video: ‘गिरफ्तार करने की औकात नहीं!’, जब सरेआम सांसद के पैरों में गिर पड़े दरोगा; बलिया में बवाल, वीडियो वायरल
एक रात, चार एनकाउंटर… बलिया में आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
बलिया: तेरहवीं में शामिल होने गया था नाबालिग, चाकू से हमला कर हत्या, दो घायल
कैमरे ने पकड़ी मंत्री जी के रिश्तेदार की घिनौनी हरकत, उम्र का हवाला देकर बोलने लगे झूठ, भाजपा नेताओं पर लगा रहे आरोप
संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में बलिया डिपो में 53 साधारण बसे, 3 जनरथ और 28 अनुबन्धित बसे है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के सामने सड़क के किनारे भी कोई नाली नहीं बनी है। ऐसी स्थिति में कार्यशाला प्रांगण को ऊँचा किया जाना एक मात्र उपाय है। संजय कुमार ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में बलिया के एक पदाधिकारी ने पत्र लिखकर मंत्री से अनुरोध किया था की जल जमाव को देखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र बलिया बस अड्डे का नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है। जिसके पश्चात परिवहन मंत्री ने उक्त निर्देश दिए थे।
Ballia will soon get modern depot workshop minister dayashankar singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवनिर्वाचित नगरसेवकों का संकल्प: वार्ड को समस्या-मुक्त, सुंदर और स्वच्छ बनाना मुख्य लक्ष्य
Feb 27, 2026 | 08:54 PMऔर भी खूनी हुआ पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष…पाक ने 274 तालिबानियों को दी मौत, दावे से मचा हड़कंप
Feb 27, 2026 | 08:50 PMमहाराष्ट्र में 2 हजार मराठी स्कूल बंद होने के कगार पर, विधानसभा में उठा मुद्दा; जाने क्या है पूरा मामला?
Feb 27, 2026 | 08:47 PM90 विधायकों को मराठी से मोह नहीं, भाषा गौरव दिन कार्यक्रम से रहे नदारद
Feb 27, 2026 | 08:44 PM‘हमने कमाल का चेज किया…’ भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान
Feb 27, 2026 | 08:33 PMMSCB घोटाला: ‘अजित परिवार’ को अब मिली बड़ी राहत, EOW की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार की
Feb 27, 2026 | 08:31 PMरिलीज से पहले ‘उस्ताद भगत सिंह’ की बंपर कमाई! पवन कल्याण की फिल्म ने ओटीटी डील से मचाया तहलका
Feb 27, 2026 | 08:30 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














