Bahraich Violence Update: हाथ में पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे STF चीफ अमिताभ यश, नंगी पिस्टल देख भागने लगे उपद्रवी, VIDEO हुआ वायरल

योगी सरकार के आदेश पर अमिताभ यश ने पुलिस फोर्स के साथ बहराइच की सड़कों पर मार्च किया और उपद्रवियों खदेड़ते हुए नजर आए। बवाल करने वाले लोगों को काबू करने के लिए वह अपने एक हाथ में पिस्टल तानकर दौड़ पड़े।
हाथ में पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे STF चीफ अमिताभ यश, उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पहुंचे, देखें...VIDEO
पिस्टल लेकर ललकारते हुए अमिताभ यश (सौ. से सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले में हिंसा के दौरान युवक के मौत के बाद उपद्रवियों के द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद पूरे इलाके में भले ही पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है, लेकिन उसके बावजूद उपद्रवियों के द्वारा आगजनी और हंगामा किए जाने का सिलसिला जारी है। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मौके पर स्पेशल टास्क फोर्स के चीफ अमिताभ यश को मौके पर भेज दिया है। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने पूरे अभियान की कमान संभाल ली है। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथ में पिस्तौल और दूसरे हाथ में चश्मा लेकर वह सड़कों पर दौड़ते दिख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत के बाद पूरा इलाके में हंगामे बवाल और आगजनी से जूझ रहा है। लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर कर उत्पात कर रहे हैं। दुकानों और शोरूम में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

बवालियों को कंट्रोल करने के लिए जिले के जिलाधिकारी और एसपी सड़कों पर हैं, लेकिन वह उपद्रवियों को काबू करने में असमर्थ रहे। इसी बात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश बहराइच पहुंच गए हैं और उन्होंने अभियान की कमान संभाल ली है।

मौके पर पहुंचे अमिताभ यश ने पुलिस फोर्स के साथ बहराइच की सड़कों पर मार्च किया और उपद्रवियों खदेड़ते हुए नजर आए। बवाल करने वाले लोगों को काबू करने के लिए वह अपने एक हाथ में पिस्टल तानकर दौड़ पड़े। दौरान उनके दूसरे हाथ में चश्मा और मोबाइल दिखा, जिसे संभालते हुए वे हंगामा करने वालों को ललकार रहे थे।

अमिताभ यश की इस कार्रवाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अमिताभ यश के इस रूप को देखकर हंगामा करने वाले इधर उधर भागते नजर आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com