- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bahraich Bulldozer Action Case Reached Sc From Hc Hearing May Take Place Today
Bahraich: HC से SC पहुंचा बुलडोज़र एक्शन का मामला, आज हो सकती है सुनवाई
- Written By: प्रतीक मिश्रा
बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो सकती है। इसके पहले इलाहबाद हाई कोर्ट कार्रवाई पर रोक लगा चूका है।

सुप्रीम कोर्ट (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
लखनऊ: प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है। एक दिन पहले रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बहराइच बुलडोजर एक्शन पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से जिन 23 लोगों के घरों और दुकानों पर नोटिस चस्पा किये गए थे, उन सभी को कोर्ट द्वारा जवाब पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
माना जा रहा है, कि अब 23 अक्टूबर की सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है, कि उत्तरप्रदेश की सरकार ने 23 दंगाइयों के परिवारों को नोटिस जारी कर अपना जवाब तीन दिनों में पेश करने के लिए कहा था। नोटिस के खिलाफ इनमे से तीन परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हो सकती है। इस याचिका में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।
लोकनिर्माण विभाग ने 23 आरोपियों को थमाया नोटिस
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के दालमंडी में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने 20 जुलाई तक लगाई रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती, RO-ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 26 जून तक करें आवेदन
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
बहराइच में हुई हत्या तथा हिंसा के बाद लोकनिर्माण विभाग ने 23 आरोपियों को अपने अतिक्रमण 3 दिनों में हटाने का नोटिस दिया है। इस पर आरोपियों की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करते हुए नोटिस पाने वाले 23 लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है। फ़िलहाल आरोपियों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई है।
न्यायिक हिरासत में सभी आरोपी
इससे पहले, बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी आरोपियों को सीजेएम प्रतिभा चौधरी के आवास पर पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन सभी को गुरुवार को नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों को दीवानी अदालत में पेश किया जाना था। लेकिन, सुरक्षा कारणों की वजह से इन्हें अदालत में पेश ना करते हुए सीधा सीजेएम आवास में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बहराइच जिले के महाराजगंज इलाके में 13 अक्टूबर को हुई हिंसा में पांचों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस एनकाउंटर में दो आरोपी घायल भी हुए थे।
Bahraich bulldozer action case reached sc from hc hearing may take place today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSMT-कुर्ला रेल लाइन परियोजना के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, ठाणे और सीएसएमटी लोकल सेवाएं प्रभावित
Jun 16, 2026 | 08:30 AMTMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद
Jun 16, 2026 | 08:30 AMनासिक में 3 लाख में महिला को बेचने और फर्जी शादी का पर्दाफाश, 3 बच्चों की मां को पैसे के लिए बनाया मोहरा
Jun 16, 2026 | 08:27 AMकैलिफोर्निया में अमेरिका का B-52 Bomber रनवे पर क्रैश, 8 की मौत; ईरान युद्ध में दिखाई थी ताकत
Jun 16, 2026 | 08:25 AM16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
Jun 16, 2026 | 08:24 AMरीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Jun 16, 2026 | 08:21 AMVastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़े ये वास्तु नियम दिला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य
Jun 16, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














