Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरीर पर लिखे ससुरालियों के जुल्म, फिर गले लगाई मौत, यूपी से आई दहलाने वाली कहानी

Baghpat Suicide: बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने अपने हाथ-पैरों पर सुसाइड नोट लिखा और मायके में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 17, 2025 | 08:33 AM

शरीर पर ससुरालियों के जुल्म लिखकर किया सुसाइड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Baghpat Suicide: यूपी के फर्रुखाबाद में ससुराल वालों और पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी, बागपत में भी ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने अपने हाथ-पैरों पर सुसाइड नोट लिखा और मायके में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

अपने शरीर पर लिखे सुसाइड नोट में महिला ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तलाक की बात के बाद से वह अवसाद में थी।

2 साल पहले हुई थी शादी

रठौड़ा गांव निवासी तेजवीर की 28 वर्षीय बेटी मनीषा की शादी साल 2023 में गाजियाबाद के सिद्धिपुर निवासी कुंदन से हुई थी। आरोप है कि शादी के पांच महीने बाद ही मनीषा के ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। पिछले साल 2024 में मनीषा को उसके पिता तेजबीर सिंह अपने घर ले आए थे। मनीषा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी।

मृतका के भाई ने क्या बताया?

मनीषा के भाई विवेक ने बताया कि तीन दिन पहले मनीषा के ससुराल से 20-25 लोग आए थे। अलग होने की बात तय हो गई थी, मनीषा ने कहा था कि जब तक उसके पिता द्वारा दिया गया दहेज वापस नहीं मिल जाता, वह तलाक के कागज़ों पर हस्ताक्षर नहीं करेगी। तभी से मनीषा डिप्रेशन में थी। मंगलवार देर रात जब परिवार के लोग सो गए, तो मनीषा ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार जागा, तो मनीषा बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट

मनीषा की मां सुनीता ने अपने पति तेजबीर को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो मनीषा के हाथ-पैरों पर एक सुसाइड नोट लिखा हुआ था। जिसमें उसने अपने पति, सास, ससुर और देवरों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लिखे हैं। मनीषा ने अपनी मौत के लिए अपने ससुराल वालों को ज़िम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें: पहले दोस्त की मंगेतर से की धोखे से शादी, सैड स्टेटस देखा तो अगवा कर की पिटाई

एएसपी बागपत एनपी सिंह के मुताबिक, डायल-112 को महिला की मौत की सूचना मिली थी। जांच में पता चला है कि मृतका का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ससुराल पक्ष के कुछ लोग गांव आए थे। वहां कुछ कहासुनी हुई थी। मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। सीओ बड़ौत को मामले की जांच सौंपी गई है।

Baghpat woman suicide after writing torture by inlaws on body

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 08:33 AM

Topics:  

  • Baghpat
  • Crime News
  • UP Police News
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

जालना में एसीबी का जाल, मुआवजा दिलाने के नाम पर सिंचाई विभाग का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

2

यूपी पुलिस बनी सुपारी किलर…सिपाही ने 5 लाख लेकर पूर्व सैनिक को मार डाला, बेटों ने ही कराई हत्या

3

रैपिड रेल में संबंध बनाने वाले कपल पर आया बड़ा अपडेट, परिवार वालों ने करा दी सगाई

4

थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू…दबंगों का कब्जा हटाकर दिलाया मकान तो अंजना के चेहरे पर आई मुस्कान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.