-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ram Mandir Trust Meeting Ayodhya First Ceo Appointment Delay Screening Process
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, पहले CEO के लिए करना होगा इंतजार! जानिए क्यों अटकी नियुक्ति
- Written By: अनन्या तिवारी
Ram Mandir Trust CEO: चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक। आवेदकों की स्क्रीनिंग पूरी न होने से पहले सीईओ की नियुक्ति में देरी संभव, खाली पदों पर भी होगी चर्चा।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Ram Mandir Trust Meeting On CEO Appointment: राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा होगी, जिसमें राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति और ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों को भरने जैसे मुद्दे शामिल हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सीईओ की नियुक्ति पर अंतिम फैसला होने की संभावना कम है, क्योंकि आवेदकों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
CEO पद के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी
सूत्रों के मुताबिक, सीईओ पद के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यों वाली एक्सपर्ट कमेटी को बहुत सारे आवेदन मिले हैं, जिससे तय समय में स्क्रीनिंग प्रोसेस पूरा करना मुश्किल हो गया है।
इस वजह से कमेटी के ट्रस्ट की बैठक से पहले तीन उम्मीदवारों की फाइनल शॉर्टलिस्ट सौंपने की संभावना कम है, जिससे मंदिर के पहले प्रोफेशनल सीईओ के चयन में देरी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Explainer: अयोध्या, तिरुपति से सबरीमाला तक, मंदिरों को दिया गया चंदा कितना सुरक्षित; क्यों उठ रहे हैं सवाल?
पुजारी का वेश और दान पेटी.. संसद में विरोध प्रदर्शन पड़ा भारी, राहुल गांधी समेत 5 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
चढ़ावा विवाद के बाद लिया गया था CEO नियुक्ति का फैसला
CEO का पद बनाने का फैसला ट्रस्ट की 6 जुलाई की बैठक में लिया गया था, जो राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के आरोपों के बाद हुआ था। तब ट्रस्ट ने मंदिर के मैनेजमेंट को मजबूत करने, फाइनेंशियल पारदर्शिता लाने, सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने और भक्तों के लिए सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एक प्रोफेशनल एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर लाने का फैसला किया था।
CEO की होंगी अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां
नियुक्ति के बाद CEO मंदिर के रोजाना के कामकाज, मैनेजमेंट के फैसलों को लागू करने और स्टाफ की देखरेख के लिए जिम्मेदार होंगे। ट्रस्ट की मंजूरी से सीईओ को मंदिर के कामकाज के लिए सेक्रेटरी और दूसरे जरूरी कर्मचारियों को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा।
ट्रस्ट के खाली पदों पर भी होगी चर्चा
CEO की नियुक्ति के अलावा ट्रस्ट ने तीन खाली पदों को भरने पर भी चर्चा है। एक पद अयोध्या के शाही परिवार के पूर्व प्रमुख और ट्रस्टी बिमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद खाली हुआ था, जबकि बाकी दो पद पूर्व जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद खाली हुए हैं।
महासचिव और ट्रस्टी पदों के लिए नामों पर मंथन
सूत्रों के अनुसार, कृष्ण मोहन ट्रस्ट के स्थायी महासचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस बीच, ट्रस्टी के खाली पदों को लेकर भी चर्चा चल रही है और खबरों के मुताबिक, विहिप के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. बांगड़ा जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें राम मंदिर के CEO बनने की होड़! 5 हजार से ज्यादा दावेदार, IAS-IPS से लेकर सेना के अफसर तक मैदान में
प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
ट्रस्ट की चर्चाओं के नतीजों से राम मंदिर के भविष्य के प्रशासनिक ढांचे के तय होने की उम्मीद है, क्योंकि हालिया विवादों के बाद ट्रस्ट कामकाज और जवाबदेही को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
Ram mandir trust meeting ayodhya first ceo appointment delay screening process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














