-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- X Login Urgent Login Alert Emails Could Empty Your Account
X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
- Written By: सिमरन सिंह
X Login Alert Scam: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए नई साइबर चेतावनी सामने आई है। आपके इनबॉक्स में X की तरफ से कोई Urgent Login Alert आ रहा है तो सावधान हो जाए।

X Login (Source. Magnific)
X Account Hacking: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए नई साइबर चेतावनी सामने आई है। इसमें सामने आया है कि अगर आपके इनबॉक्स में X की तरफ से कोई Urgent Login Alert वाला ईमेल आए है तो बिना जांचे उस पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। बता दें कि साइबर अपराधी अब बेहद असली दिखने वाले फर्जी सिक्योरिटी ईमेल भेजकर लोगों के अकाउंट और निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
कैसे काम करता है X का नया फिशिंग स्कैम?
जानकारी में सामने आया है कि ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स X यूजर्स को फर्जी सिक्योरिटी ईमेल भेज रहे हैं। जिसके अंदर दावा किया जा रहा है कि किसी नए डिवाइस से आपके X अकाउंट में लॉगिन किया गया है। इसके बाद यूजर को तुरंत पासवर्ड रीसेट करने या ऐप एक्सेस की समीक्षा करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है। यहीं से जाल शुरू होता है। जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है जहां लॉगिन जानकारी दर्ज करते ही उसका पासवर्ड हैकर्स के हाथ लग सकता है।
क्यों आसानी से धोखा खा जाते हैं यूजर्स?
देखा जा रहा है कि इस फिशिंग स्कैम की सबसे खतरनाक बात यह है कि ईमेल बिल्कुल असली लगता है। इसमें X की आधिकारिक ब्रांडिंग, लोगो, रंग और डिजाइन की हूबहू नकल की जाती है। इतना ही नहीं, इसमें व्याकरण और स्पेलिंग की भी कोई गलती नहीं होती जिससे आम यूजर के लिए असली और नकली ईमेल में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण
फर्जी ईमेल की पहचान ऐसे करें
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जेक मूर बताते है कि हैकर्स का फर्जीवाड़ा पकड़ना बहुत आसान है यदि आप सही जगह देखें। सबसे पहले भेजने वाले का ईमेल एड्रेस चेक करें। X के सहायता केंद्र के अनुसार कंपनी केवल @X.com या @e.X.com पतों से ही आधिकारिक ईमेल भेजती है। इसके अलावा X कभी भी ईमेल के जरिए आपसे आपका पासवर्ड नहीं मांगता है।
ये भी पढ़े: 26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
अगर लिंक पर क्लिक हो गया तो तुरंत करें ये काम
अगर आपको ऐसा कोई ईमेल मिले तो उसमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करने के बजाय सीधे X ऐप या आधिकारिक वेबसाइट खोलकर अकाउंट की जांच करें। यदि आपने गलती से किसी फर्जी वेबसाइट पर अपना पासवर्ड या OTP दर्ज कर दिया है तो बिना देर किए तुरंत अपना X पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें। यह अतिरिक्त सुरक्षा परत आपके अकाउंट को अनधिकृत एक्सेस से बचाने में मदद करेगी।
X login urgent login alert emails could empty your account
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर आंदोलन पर मंत्री बावनकुले का हमला: युवाओं को भड़काया जा रहा, पथराव के इरादे से लाए गए थे पत्थर
Jul 22, 2026 | 03:22 PMराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, पहले CEO के लिए करना होगा इंतजार! जानिए क्यों अटकी नियुक्ति
Jul 22, 2026 | 03:22 PMसपा-कांग्रेस को कब्रिस्तान से फुर्सत नहीं थी… बहराइच में विपक्ष पर बरसे CM योगी, गाजी मियां का मेला बंद
Jul 22, 2026 | 03:21 PMX यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
Jul 22, 2026 | 03:20 PMऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
Jul 22, 2026 | 03:17 PMअखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PMAmravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
Jul 22, 2026 | 03:15 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM














