-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ram Mandir Sevadar Returned 20 Lakh Diamond Gold Chain Ayodhya Honesty
राम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के पास मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ी सोने की चेन सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने ईमानदारी से उसकी मालकिन निर्मला देवी को लौटा दी।

20 लाख की हीरे जड़ी चेन सेवादार ने लौटाया
Ayodhya Ram Mandir Diamond Gold Chain: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में सेवा और ईमानदारी की ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची एक महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरायुक्त सोने की चेन रास्ते में गिर गई थी। यह चेन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को मिली। उन्होंने बिना किसी लालच के चेन को सुरक्षित रखा और उसकी असली मालकिन तक पहुंचाने की पहल की।
सड़क पर मिली 20 लाख की चेन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ध्रुवेश मिश्रा को अमावा मंदिर के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले रास्ते पर एक सोने की चेन पड़ी मिली। चेन में हीरे जड़े हुए थे और इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई। चेन मिलने के बाद ध्रुवेश मिश्रा ने उसे अपने पास रखने के बजाय तुरंत पीएफसी (PFC) कार्यालय को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लावारिस चेन मिलने की सूचना प्रसारित कराई गई, ताकि उसके वास्तविक मालिक तक इसे पहुंचाया जा सके।
माइक से आवाज सुनकर पहुंचीं निर्मला देवी
चेन मिलने की सूचना सुनकर मुजफ्फरनगर के गंगाराम पुरा निवासी निर्मला देवी वहां पहुंचीं। वह अपने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या आई थीं। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक जांच-पड़ताल और पहचान की प्रक्रिया पूरी की गई। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने कीमती चेन निर्मला देवी को सौंप दी।
सम्बंधित ख़बरें
आरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
कृष्ण लला हम आएंगे… इधर संतों ने फूंका कारसेवा का शंखनाद, उधर आश्रम से गायब हुआ पूजा का गुलाबी पत्थर!
जल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
‘मेरे लिए इसकी कीमत से ज्यादा भावनाएं हैं’
अपनी खोई हुई चेन वापस मिलने के बाद निर्मला देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि यह चेन उनके दिवंगत पति की आखिरी निशानी है। निर्मला देवी ने कहा कि चेन की आर्थिक कीमत भले ही करीब 20 लाख रुपये हो, लेकिन उनके लिए इसका भावनात्मक महत्व कहीं ज्यादा है। यह उनके दिवंगत पति की निशानी और उनके आशीर्वाद के रूप में उनके पास थी। अमानत वापस मिलने के बाद निर्मला देवी ने सेवादार ध्रुवेश मिश्रा का आभार जताया और उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
रामनगरी में हो रही ईमानदारी की चर्चा
अयोध्या में सामने आई इस घटना की चर्चा अब लोगों के बीच हो रही है। ध्रुवेश मिश्रा की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
एक ओर जहां 20 लाख रुपये कीमती चेन को उसके मालिक तक पहुंचाना बड़ी बात है, वहीं दूसरी ओर यह घटना रामनगरी में सेवा और श्रद्धालुओं के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी दर्शाती है। ध्रुवेश मिश्रा के इस कदम से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।
Ram mandir sevadar returned 20 lakh diamond gold chain ayodhya honesty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













