-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ayodhya Ram Mandir Ceo Selection 5300 Applications 18 Candidates Final Interview
जल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
- Written By: अक्षय साहू
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

अयोध्या राम मंदिर के सीईओ के चयन प्रक्रिया तेज (AI जनरेटेड इमेज)
Ayodhya Ram Mandir CEO: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद मंदिर की व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 5,300 से ज्यादा आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को आखिरी इंटरव्यू के लिए चुना गया है।
जानकारी के मुताबिक, सीईओ पद के लिए 13 जुलाई को आवेदन मांगे गए थे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई थी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस पद के लिए उन्हें सिर्फ पांच दिन में करीब 5,300 लोगों के आवेदन मिले। इन सभी आवेदनों की प्राथमिक जांच की गई, जिसके बाद 54 उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया। इसके बाद 54 उम्मीदवारों की दूसरी जांच की गई। इसमें से अब 18 उम्मीदवारों को अंतिम इंटरव्यू के लिए चुन लिया गया है। उम्मीदवारों का इंटरव्यू अब अयोध्या में होगा।
11 और 12 अगस्त को होगा इंटरव्यू
जानकारी के मुताबिक, 18 उम्मीदवारों का अंतिम इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में होगा। तीन सदस्यीय चयन समिति इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी। इसके बाद CEO पद के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
राम मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक 2 सितंबर को प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में CEO के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से चलाने और प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए CEO की नियुक्ति का फैसला किया गया है।
चयन समिति में कौन-कौन शामिल?
6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली कर रहे हैं। समिति में डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
सीईओ पद के लिए किसी अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी को चुने जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी भी इस पद के लिए दावेदारों में शामिल हो सकते हैं। अंतिम फैसला चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा।
Ayodhya ram mandir ceo selection 5300 applications 18 candidates final interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMबिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
Aug 09, 2026 | 12:43 PMजांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
Aug 09, 2026 | 12:34 PMगड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













