Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी के अयोध्या दौरे से पहले बदला प्रोटोकॉल, चंपत राय नहीं बल्कि उनके प्रतिनिधि होंगे शामिल

CM Yogi Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से पहले जारी प्रोटोकॉल के अनुसार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की जगह उनके प्रतिनिधि का नाम शामिल किया गया है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 18, 2026 | 06:20 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Yogi Ayodhya Protocol: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासनिक फैसले के कारण राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल अयोध्या प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए जो प्रोटोकॉल तैयार किया है उसके अनुसार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की जगह उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। यानी प्रोटोकॉल के मुताबिक सीएम योगी के साथ होने वाले कार्यक्रमों और मंच पर ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व कोई और करेगा।

लिस्ट में चंपत राय का नाम गायब

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे और राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लिए जो आधिकारिक प्रोटोकॉल तैयार किया गया है उसके मुताबिक उसमें ट्रस्ट की ओर से चंपत राय के बजाय उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। आमतौर पर मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी ही कार्यक्रमों में मौजूद रहते थे लेकिन इस बार चंपत राय का नाम इस लिस्ट में नहीं है जिसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शुक्रवार को अयोध्या और गोंडा में रहेंगे सीएम योगी

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या और गोंडा के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी कल सुबह 10:35 बजे अयोध्या जिले की रुदौली विधानसभा स्थित मां कामाख्या धाम हेलीपैड पर पहुंचेंगे इसके बाद वे मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे साथ ही वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके बाद सीएम विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

UP School Holiday: योगी सरकार का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी के कारण अब 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

UP में मदरसों को लेकर बड़ा फरमान जारी, बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन

गाजियाबाद में गरजा योगी का बुलडोजर, ट्रॉनिका सिटी में धवस्त हुआ अवैध मजार; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

‘मसूद गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने दौड़ाकर मारा था’, AIMIM नेता पर भड़के ओम प्रकाश राजभर; बोले- इतिहास पढ़लो

यह भी पढ़ें- केशव प्रसाद की PC के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूटे भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसके बाद सीएम दोपहर 12:05 बजे गोंडा के लिए रवाना होंगे जहां आयुक्त सभागार में देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। फिर दोपहर 2:40 पर गोंडा से अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी 3 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और राम मंदिर पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

रामयण वैक्स म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

बता दें कि श्री रामलला के दर्शन के बाद सीएम योगी रिषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मनिराम दास छावनी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर शाम 5:10 बजे सीएम योगी रामयण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद शाम 6 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Cm yogi ayodhya visit protocol sparks buzz as champat rais representative replace

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • CM Yogi News
  • UP CM Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.